महंगाई की इस मार के विरोध में चूल्हे पर बनी चाय, कांग्रेस का प्रदर्शन
संवाददाता: प्रमोद जयसवाल, दिल्ली
लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे ने आम जनता, खासकर महिलाओं की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। बढ़ती कीमतों से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी महंगाई के विरोध में खंडवा शहर जिला कांग्रेस ने शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर आम लोगों को पिलाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग भी की।
