Breaking News
UP आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन आदिशक्ति माता के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई

उत्तर प्रदेश /आज़मगढ़ /संवाददाता- शुभम् कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन आदिशक्ति माता के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई

देवी दरबार में दिनभर जयकारे गूंजते रहे लोगों ने गुड़ और उससे तैयार भोग चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां कालिका की पूजा से व्यक्ति साहसी और निर्भीक बनता है। शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए इनकी पूजा बहुत प्रभावी मानी जाती है। गुरुवार की सुबह देवी का भव्य श्रृंगार करने के बाद पट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

दिन चढ़ने के साथ यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने नारियल,चुनरी, फूल-माला आदि चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा साफ -सफाई के विशेष इंतजाम किए गए सुबह से ही भक्त हाथों में नारियल,चुनरी,माला,प्रसाद लेकर मातारानी के दर्शन के लिए कतार में खड़े हो कर दर्शन पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ मुंडन कराने के लिए भी आए थे।

मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की वहीं मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया है चन्नाराम मंदिर के पुजारी रण विजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को चार बजे विधिविधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने हिस्सा लिया वही हवन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान माता रानी की जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के अष्टमी के दिन माता रानी का हवन पूजन कर विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरपी राय सोनू,रणजीत सिंह, महानंद सिंह,आनंद सिंह,बबलू सिंह,प्रफुल्ल राय,दुर्गा प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *