Breaking News
आज़मगढ़ मामले में लोकायुक्त का सख्त रुख, जांच रिपोर्ट 23 अप्रैल तक तलब

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता -शुभम कुमार रावत

लखनऊ/आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश लोकायुक्त कार्यालय ने आज़मगढ़ जिले से जुड़े एक मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। यह मामला परिवादी अभिषेक कुमार राय द्वारा प्रस्तुत शिकायत से संबंधित है।

लोकायुक्त कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी, आज़मगढ़ को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच एक वरिष्ठ अधिकारियों की समिति के माध्यम से कराई जाएगी, जो आरोपी लोक सेवक से भिन्न हो।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, और इसकी सुपुष्ट एवं स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

लोकायुक्त सचिव डॉ. सीमा बंसल द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण की जांच रिपोर्ट 23 अप्रैल 2026 तक हर हाल में उपलब्ध कराई जाए।

इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि लोकायुक्त कार्यालय भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *