Breaking News
जयपुर आंखें बंद, दिमाग चालू – पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता भगवान सहाय साहीवाल
जयपुर। के.सी.जेड. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर मार्ग, सी-स्कीम में विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक “आंखें बंद, दिमाग चालू – पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव रजनीकांत पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्गो सांस्कृतिक संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा का ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट कर सम्मान किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें स्पर्श के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं को पहचानने की चुनौती दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समझ, एकाग्रता और पहचान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मानसिक क्षमता, एकाग्रता तथा स्पर्श आधारित पहचान कौशल का विकास करना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने सही पहचान करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस रचनात्मक और अनोखी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
अंत में विद्यालय सचिव रजनीकांत पटेल द्वारा “कौन बनेगा भाग्यशाली” लक्की पर्ची निकाली गई, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *