Breaking News
ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद के एजुकेशन फेयर में SDIET ने विद्यार्थियों को दिया करियर मार्गदर्शन

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद ने ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद में 18 जुलाई को आयोजित एजुकेशन फेयर में सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़े विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर टीम SDIET ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए संस्थान के उद्योगोन्मुखी बी.टेक., बीबीए, बीसीए एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, इंडस्ट्री एक्सपोज़र, इंटर्नशिप तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया एवं रोजगार की संभावनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर SDIET के मैनेजर – स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, श्री सुमित राठी ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही करियर का चयन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है। SDIET विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल, व्यावहारिक अनुभव, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान करता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा का चयन कर एक सफल करियर का निर्माण करे।” साथ ही प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने कहा, “विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को सही समय पर उचित करियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। एजुकेशन फेयर जैसे आयोजन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसरों, उभरते करियर विकल्पों तथा उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से परिचित कराते हैं। SDIET का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल, नवाचार और नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाकर उन्हें सफल एवं जिम्मेदार पेशेवर के रूप में तैयार करना है। हमें विश्वास है कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होंगे।”
SDIET गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के अपने संकल्प के साथ ऐसे शैक्षिक आयोजनों में निरंतर सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *