Breaking News
प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पानीपेच परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।

संवाददाता भगवान सहाय सहवाल जयपुर / राजस्थान पोती कोस्तुकी के जन्मदिवस पर हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ, 51 परिंडे वितरित, बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी
जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति की ओर से संस्थापक अमरनाथ जी के निर्देशन में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पानीपेच परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की प्रतियां भी वितरित की गईं।
समाजसेवी सुनील जैन ने अपनी पोती कोस्तुकी के जन्मदिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा कार्य करते हुए मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को 51 परिंडे एवं कटोरे वितरित किए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा पुस्तिकाएं भी भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त कच्ची बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां, पेन, रूलर, रबर, बिस्कुट व चिप्स के पैकेट वितरित किए गए, साथ ही बच्चों को मिट्टी के गुल्लक भी दिए गए।
सुनील जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती के जन्मदिवस को खास और यादगार बनाने के उद्देश्य से यह पहल की है, जिससे एक ओर पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके और दूसरी ओर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में अखिल समाज सेवा दल के महासचिव विनोद नायक ने कहा कि कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए संसाधनों की अत्यंत आवश्यकता होती है। ऐसे सेवा कार्य न केवल उनकी सहायता करते हैं, बल्कि समाज मेसकारात्मक संदेश भी प्रसारित करते हैं।


अंत में सुनील जैन ने हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका नियमित पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आत्म विश्वास और मानसिक शांति प्रदान करता है कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर प्रमुखजन कमल किशोर अग्रवाल नांगल वाले नमकीन भंडार चांदपोल हनुमान जी मंदिर से जुड़े सौरभ शर्मा हरीश गुर्जर, विजय, सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *