Breaking News
एसडीआईईटी में मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा डिविजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, फरीदाबाद एवं आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से 24 जुलाई 2026 को मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाइफिट इंजीनियर्स के संस्थापक एवं फरीदाबाद इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के चेयरमैन एमेरिटस श्री एच. एल. भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर श्री योगेश कुमार (डिविजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर), डॉ. शैलेंद्र त्यागी (प्राचार्य, एसडीआईईटी), श्री पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर तथा श्री शिव कुमार सहित संस्थान के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

मेगा जॉब फेयर में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं नौकरी के इच्छुक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें जेबीएम, विक्टोरा इंडस्ट्रीज़, अल्टियस इंफ्रा, ओरिएंट, मार्ज ईआरपी, जुबिलेंट फूडवर्क्स सहित अनेक अग्रणी कंपनियाँ शामिल रहीं। इन कंपनियों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, डिप्लोमा तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र त्यागी, प्राचार्य, एसडीआईईटी ने कहा कि “शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। ऐसे जॉब फेयर विद्यार्थियों को उद्योगों की अपेक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करते हैं। एसडीआईईटी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पहल के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मेगा जॉब फेयर के सफल आयोजन में श्री पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर एवं श्री शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय, प्रभावी योजना एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ।

मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन एसडीआईईटी की उद्योग-जगत के साथ मजबूत साझेदारी, कौशल विकास तथा युवाओं को उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद के एजुकेशन फेयर में SDIET ने विद्यार्थियों को दिया करियर मार्गदर्शन

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद ने ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल, फरीदाबाद में 18 जुलाई को आयोजित एजुकेशन फेयर में सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़े विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर टीम SDIET ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए संस्थान के उद्योगोन्मुखी बी.टेक., बीबीए, बीसीए एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, इंडस्ट्री एक्सपोज़र, इंटर्नशिप तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया एवं रोजगार की संभावनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर SDIET के मैनेजर – स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, श्री सुमित राठी ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही करियर का चयन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है। SDIET विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल, व्यावहारिक अनुभव, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान करता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा का चयन कर एक सफल करियर का निर्माण करे।” साथ ही प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने कहा, “विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को सही समय पर उचित करियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। एजुकेशन फेयर जैसे आयोजन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसरों, उभरते करियर विकल्पों तथा उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से परिचित कराते हैं। SDIET का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल, नवाचार और नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाकर उन्हें सफल एवं जिम्मेदार पेशेवर के रूप में तैयार करना है। हमें विश्वास है कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होंगे।”
SDIET गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के अपने संकल्प के साथ ऐसे शैक्षिक आयोजनों में निरंतर सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।

SDIET में बी.टेक. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक. तृतीय सेमेस्टर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए 16 जुलाई 2026 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मुख्य शैक्षणिक चरण से परिचित कराते हुए आगामी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति वर्मा के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। श्री शिरीष गुप्ता, सहायक प्राध्यापक (सीएसई), ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रगति एवं व्यावसायिक तैयारी के महत्व से अवगत कराया। सुश्री निकिता नरंग, सहायक प्राध्यापक (सीएसई), ने तृतीय सेमेस्टर के प्रमुख विषयों, उनकी व्यावहारिक उपयोगिता, उद्योग में उनकी प्रासंगिकता तथा प्रयोगशाला आधारित शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुश्री अमिता गौतम, अकादमिक समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक (सीएसई), ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक नियमों, उपस्थिति, विभागीय अपेक्षाओं एवं अनुशासन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी दी। वहीं सुश्री शिवानी बंसल, सहायक प्राध्यापक (सीएसई), ने वैल्यू एडेड कोर्सेज (VACs), परीक्षा प्रणाली, मेंटर-मेंटी व्यवस्था, MOOCs, ERP तथा अन्य संस्थागत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्लेसमेंट तैयारी, करियर विकास एवं कौशल संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि “नया सेमेस्टर विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार करने और स्वयं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का अवसर है। इंजीनियरिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और समस्या-समाधान की दक्षता का विकास करना भी है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नए सेमेस्टर के लिए शुभकामनाओं के साथ किया गया तथा उन्हें सीखने, नवाचार करने और उत्कृष्ट भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

उद्योगोन्मुखी BBA प्रोग्राम्स, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और सशक्त प्लेसमेंट के साथ भविष्य के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है SDIET


फरीदाबाद: सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) के संरक्षण में स्थापित सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) उद्योगोन्मुखी शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट और सशक्त प्लेसमेंट सहायता के माध्यम से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
संस्थान बीबीए जनरल, बीबीए इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड इन फाइनेंशियल सर्विसेज एंड बैंकिंग (IIFSB) तथा बीबीए डिजिटल मार्केटिंग जैसे तीन विशेषीकृत कार्यक्रम संचालित करता है, जो विद्यार्थियों को आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।
शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान, वर्कशॉप्स, केस स्टडीज़ और उद्यमिता विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। साथ ही, SAP, Power BI, Advanced Excel, Financial Modelling, Business Analytics, Tally, Digital Marketing Tools, Soft Skills तथा Communication Skills जैसी वैल्यू-एडेड प्रोफेशनल ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है।
संस्थान के विद्यार्थियों ने निरंतर उत्कृष्ट विश्वविद्यालय परिणाम एवं मेरिट पोजीशन प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता सिद्ध की है। अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
संस्थान का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल एप्टीट्यूड ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, मॉक इंटरव्यू, रिज्यूमे बिल्डिंग तथा कॉर्पोरेट मेंटरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करता है। उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता के कारण विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मार्केटिंग, आईटी, रिटेल, कंसल्टिंग एवं डिजिटल बिजनेस जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होते हैं।
बीबीए जनरल कार्यक्रम प्रबंधन, वित्त, विपणन, मानव संसाधन एवं उद्यमिता की मजबूत आधारशिला प्रदान करता है। बीबीए (IIFSB) बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं में विशेषज्ञता विकसित करता है, जबकि बीबीए डिजिटल मार्केटिंग विद्यार्थियों को SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल विज्ञापन, ई-कॉमर्स, वेब एनालिटिक्स तथा AI-आधारित मार्केटिंग जैसे आधुनिक कौशलों से सुसज्जित करता है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग से जुड़ाव, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, कौशल विकास एवं सशक्त प्लेसमेंट सहायता के साथ SDIET विद्यार्थियों को सफल एवं उद्योग-तैयार प्रबंधन पेशेवर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

हरिद्वार में गंगा मैया का अद्भुत नजारा, कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

संवाददाता: आकाश मिश्रा हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में मां गंगा के तट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस समय श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कुछ कम दिखाई दे रही है।

कांवड़ यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे घाटों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु अपनी यात्रा सुरक्षित और सुगमता से पूरी कर सकें।

एसडीआईईटी में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी) में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को सत्युग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब, भूपानी के सहयोग तथा सत्युग दर्शन ट्रस्ट (पंजीकृत) के तत्वावधान में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ सत्युग दर्शन ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक परम आदरणीय श्री साजन जी ने किया। इस अवसर पर सत्युग दर्शन ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी श्रीमती रश्मा गांधी जी, सत्युग दर्शन संगीत कला केंद्र की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा तलवार जी तथा हरियाणा की पूर्व विद्यालय शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग तथा बाल रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान निःशुल्क ओपीडी परामर्श, प्रयोगशाला जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा आसपास के गांवों के निवासियों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों के ग्रामीणों, एसडीआईईटी के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा सत्युग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 600 लाभार्थियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयोजकों ने बताया कि यह पहल सत्युग दर्शन ट्रस्ट एवं एसडीआईईटी की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज तक पहुँचाने तथा जनसेवा एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे सेवा कार्य समाज के प्रति संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़


बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़
फरीदाबाद। मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशनहरिद्वार पवन द्वार की नगरी हैशासन प्रशाशन की लापर वही है जो यातारी को या दिन देखाना पर रहा है

सवादाता आकाश मिश्रा
नगर निगम की लापरवाही से यातारी हो रहे परेशान
जो टॉयलेट मैं ना कोई साफ सफाई इतनी बदबो आती है जो यातारी जाने से हो रहे परेशान
अगर बाहर जाते है तो लॉयलेट का 20रूपए देना पर जाता है
शौचालय का 30रूपए दे ना पर जाता है
यातारी को देखा कर
सार्वजनिक सोलभ शौचालय अपनी मन मानी से यातारी से रूपए लेते है जो ना कोई शासन है ना कोई करवाई

बल्लबगढ़ स्थित सनातन हनुमान मंदिर पंजाबी वाड़ा में भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन

बल्लबगढ़ स्थित सनातन हनुमान मंदिर पंजाबी वाड़ा में भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन बहन शांता जी और सनातन हनुमान मंदिर के तत्वावधान में सम्पन् हुआ। कथा सम्पन्न के उपरांत महायज्ञ और भंडारे के साथ आयोजन हुआ।मुकेश मित्तल पटाखे वाले, सोनिया कालरा, प्रधान बंटी कालरा मित्तल ने व्यास जी, आचार्य गण और सभी संगीतकारों का स्वागत क किया।इस ज्ञान यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में ज्ञान यज्ञ का पुण्य प्राप्त किया।
आचार्य हुकुम चन्द शास्त्री के आचार्यत्व में मूल भागवत पाठ और यज्ञ का संपादन किया।कथा व्यास प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य शिक्षा विद डॉ बाँके बिहारी, बताया श्री मद भागवत पुराण साक्षात कृष्ण भगवान का वामांग रूप है । यह हमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की शिक्षा देता है। द्वारका लीला के माध्यम से बताया राजा को निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए जब भगवान कृष्ण ने देखा यदुवंश के मेरे संबंधी मर्यादा का अतिक्रमण कर रहे हैं तो संकल्प लिया अब इनका पृथ्वी पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। संगतकार संगीत मनीषी सुशील जी, अर्जुन शास्त्री, बाल कलाकार कृष्णा ठाकुर मंदिर प्रधान बंटी कालरा ने कहा मंदिर में हर रोज भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम भागवत कथा के माध्यम से हो रहा है। इस कथा में कथा व्यास राधा नन्दनी का सत्संग का लाभ भी भक्त समाज को मिल रहा है।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में उपस्थित होकर जनता के साथ सीधा संवाद किया गया

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली-/एनसीआर कृष्णानगर विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 12 वर्षों ने राजनीति की दिशा और शासन की संस्कृति, दोनों को बदला है। सेवा, सुशासन और जन कल्याण को राष्ट्रनिर्माण का आधार बनाकर भारत ने अमृतकाल की नई यात्रा प्रारंभ की है। अब दिल्ली भी उसी गति, उसी संकल्प और उसी नेतृत्व में विकसित राजधानी बनने की ओर आगे बढ़ रही है।

आइए, विकसित भारत के इस महायज्ञ में विकसित दिल्ली के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाएं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अनिल गोयल जी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक गाबा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।