Breaking News
हरिद्वार में गंगा मैया का अद्भुत नजारा, कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

संवाददाता: आकाश मिश्रा हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में मां गंगा के तट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस समय श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कुछ कम दिखाई दे रही है।

कांवड़ यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे घाटों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु अपनी यात्रा सुरक्षित और सुगमता से पूरी कर सकें।