Breaking News
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में उपस्थित होकर जनता के साथ सीधा संवाद किया गया

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली-/एनसीआर कृष्णानगर विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 12 वर्षों ने राजनीति की दिशा और शासन की संस्कृति, दोनों को बदला है। सेवा, सुशासन और जन कल्याण को राष्ट्रनिर्माण का आधार बनाकर भारत ने अमृतकाल की नई यात्रा प्रारंभ की है। अब दिल्ली भी उसी गति, उसी संकल्प और उसी नेतृत्व में विकसित राजधानी बनने की ओर आगे बढ़ रही है।

आइए, विकसित भारत के इस महायज्ञ में विकसित दिल्ली के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाएं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अनिल गोयल जी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक गाबा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बल्लभगढ़ के सनातन हनुमान मंदिर में भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन, गोवर्धन लीला के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

बल्लभगढ़। पंजाबी वाड़ा स्थित सनातन हनुमान मंदिर में भागवत सप्ताह यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बहन शांता जी एवं सनातन हनुमान महिला मंडल द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा और यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजन के दौरान मुकेश मित्तल पटाखे वाले, ब्रज मोहन मित्तल और भारती मित्तल ने व्यास जी, आचार्य गण एवं सभी संगीतकारों का स्वागत किया तथा भव्य प्रसाद व्यवस्था की।

कथा के षष्ठम दिवस पर प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. बांके बिहारी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान गिरिराज की सच्ची पूजा तभी होगी जब हम गौ माता, पहाड़, जंगल, जल, जमीन, वायु और सभी जीवों के संरक्षण के लिए जागरूक होंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का वामांग स्वरूप है, जिसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर समावेश है। बिना ज्ञान के भक्ति अधूरी है और बिना भक्ति के ज्ञान भी सार्थक नहीं होता।

डॉ. बांके बिहारी ने कथा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत में जीवन के अनेक महत्वपूर्ण संदेश छिपे हुए हैं।

कार्यक्रम में संगीत मनीषी सुशील जी, अर्जुन शास्त्री, बाल कलाकार कृष्णा ठाकुर सहित मंदिर प्रधान बंटी कालरा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहली बार इतना बड़ा भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कथा व्यास राधा नंदनी के सत्संग का लाभ भी भक्तों को मिल रहा है। आयोजन के सूत्रधार ज्योतिष आचार्य कशिश ने बताया कि मंदिर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर भक्तों का समागम हुआ है।

भागवत सप्ताह यज्ञ का समापन 30 जून मंगलवार को यज्ञ और भंडारे के साथ किया जाएगा।

आज़मगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परसिया गांव निवासी बिपिन सिंह (23) अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे निर्माण कार्य के दौरान उनके चाचा रामबदन ने कथित रूप से काम रुकवाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रामबदन और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से बिपिन सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं बिपिन की बहनें सुनीता सिंह (32) निवासी हरैया जमुआरी थाना रौनापार, पूनम सिंह (25) निवासी बढ़या थाना रानी की सराय तथा रिंकू (26) निवासी शिवरी, जनपद बलिया भी हमले का शिकार हो गईं। मारपीट में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में पूनम सिंह के आठ माह की गर्भवती होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रौनापार थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रामबदन, सतेंद्र, नितिश, गौरव, राबड़ी और साधना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली/ एनसीआर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में ₹657 करोड़+ की लागत से 270 किमी से ज्यादा सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा राजधानी में पहली बार जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली लागू ।
पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प 5 वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि, गड्ढों की 48 घंटे में मरम्मत सुनिश्चित
सीएसआईआर-सीआरआरआई एवं एसपीए द्वारा स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट
धूल नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सीएक्यूएम के पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन
बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

डीटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, जल्द समाधान का आश्वासन

संवाददाता ‍कमल गुरनानी ब्यूरो प्रमुख पूर्वी दिल्ली || दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शनिवार को ‘डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन (रजि.)’ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। शिवसेना से संबद्ध इस यूनियन ने परिवहन मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में एक विस्तृत बैठक की, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और उनके अधिकारों पर गहन चर्चा की गई। यूनियन ने इस वार्ता को बेहद सकारात्मक और सार्थक बताया है।

​बैठक का नेतृत्व और प्रमुख उपस्थिति:

​इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व शिवसेना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया। उनके साथ डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें तेजपाल सिंह, पंकज शर्मा, नरेंद्र कौशिक और कपिल मुख्य रूप से शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री को एक औपचारिक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की दयनीय स्थिति और उनकी मुख्य मांगों को रेखांकित किया गया था।

​यूनियन द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें
​यूनियन के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री के समक्ष डीटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की निम्नलिखित मांगों को पुरजोर तरीके से रखा:

  • ​बेसिक डीए (महंगाई भत्ता) की बहाली: कर्मचारियों के लिए बेसिक महंगाई भत्ता जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
  • ​ग्रेड पे लागू करना: वर्षों से सेवा दे रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के तहत ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।
  • ​दूर-दराज के तबादलों पर रोक: कर्मचारियों को उनके घरों से 40 से 50 किलोमीटर दूर ट्रांसफर करने की नीति पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे कर्मचारियों को भारी मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
    ​”कर्मचारियों का इतनी दूर तबादला करना व्यावहारिक नहीं है। इससे न केवल उनके समय की बर्बादी होती है, बल्कि उनके वेतन का एक बड़ा हिस्सा आने-जाने में ही खर्च हो जाता है।”

— प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
​परिवहन मंत्री का सकारात्मक आश्वासन
​मुलाकात के दौरान परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया कि सरकार डीटीसी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
​परिवहन मंत्री ने कहा कि इन मांगों पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों के निपटारे के लिए आवश्यक और उचित कदम उठाए जाएंगे, जिसके सकारात्मक परिणाम बहुत जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।

​कर्मचारियों में जगी उम्मीद की किरण
​बैठक की समाप्ति के बाद शिवसेना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी और यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय के सकारात्मक रवैये से डीटीसी के हजारों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों में न्याय की एक नई उम्मीद जगी है। यूनियन ने साफ किया कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और उम्मीद करते हैं कि सरकार अपने वादे के मुताबिक जल्द ही कोई ठोस और बड़ा फैसला लेगी।
नई दिल्ली से कमल गुरनानी की रिपोर्ट

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति

फरीदाबाद, 19 जून।

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree”, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा उन्नत Victora Community Clinic का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा, Mr. H.S. Banga (MD, Victora Group & Patron, IIAF) तथा Mr. Paresh Mittal (MD, Ramco Steel & Patron, IIAF) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई तथा आईएमटी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं अधिकारियों ने स्वयं पौधारोपण कर “One Industry Five Tree” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। IIAF द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार “IMT Clean & Green” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे आईएमटी क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

इसके उपरांत अतिथियों ने उन्नत Victora Community Clinic का उद्घाटन किया, जहां मात्र 10 रुपये के नाममात्र शुल्क पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं विभिन्न प्रकार की टेस्टिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह क्लिनिक पिछले कई वर्षों से श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है, जिसे अब और अधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

इस अवसर पर IIAF द्वारा संचालित 10 रुपये सेवा अभियान की भी जानकारी दी गई। IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा ने बताया कि संस्था पहले से ही 10 रुपये में भोजन, 10 रुपये में स्वास्थ्य सेवाएं तथा 10 रुपये में कपड़े उपलब्ध करा रही है। आने वाले समय में आईएमटी क्षेत्र में बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों एवं श्रमिकों से मात्र 10 रुपये किराया लिया जाएगा। इस प्रकार IIAF भोजन, स्वास्थ्य, वस्त्र एवं परिवहन जैसी चार मूलभूत सुविधाएं मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने IIAF कैंटीन परिसर में विकसित मियावाकी जंगल का भी भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि इस मियावाकी जंगल का शुभारंभ लगभग दो वर्ष पूर्व माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया था। आज दो वर्षों के भीतर यह क्षेत्र एक घने एवं विकसित हरित वन के रूप में परिवर्तित हो चुका है। वृक्षों की उल्लेखनीय वृद्धि को देखकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा IIAF के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि IIAF द्वारा किया गया यह प्रयास पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अपने संबोधन में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण को एक साथ जोड़कर IIAF ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी उद्योगपतियों से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रमुख उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों को इन उपलब्धियाँ से संबंधित पुस्तकें भी भेंट कीं और देश के विकास में उद्योग जगत की भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम में IIAF की महासचिव रश्मि सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, जॉइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह सेखों, वाइस प्रेसिडेंट वी.पी. गोयल, चेयरमैन डी.पी. यादव, वी.पी. दलाल सहित IIAF के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक लीडर्स में मिलखराज सिंह, राजेश घई, अमित खन्ना, सुभाष नागर, पारुल वशिष्ठ, कमल खंडेलवाल, कमल गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा एवं गगन धूआं सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रमुख उद्योगपतियों में Mr. Vikram Pratap (MD, Kamal Encon), Mr. Sanjay Karamchandani (CFO, Amol Group) सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से एस.के. कटारिया (Estate Manager, HSIIDC), पुरुषोत्तम शर्मा (XEN, IA Wing, HSIIDC), हरिकिशन (SDO, HSIIDC), अजय पाल डूडी (Deputy Labour Commissioner), सुनील यादव (Pollution Department) तथा HSIIDC, DHBVN, MCF, लेबर विभाग एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आईएमटी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, हरित, स्वस्थ एवं श्रमिक हितैषी औद्योगिक क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया तथा “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं “10 रुपये सेवा अभियान” को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उत्तम नगर विधानसभा के बिंदापुर वार्ड में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली /उत्तमनगर बिंदापुर का निरीक्षण एवं समीक्षा की इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उत्तम नगर को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाया जाए।

दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026′ को अंतिम रूप दिया


संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली एनसीआर/
दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्णय के अनुसार, प्रथम चरण में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत डीडीए और डूसिब आगामी 45 दिनों में 5 जेजे क्लस्टरों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार प्रतिमाह न्यूनतम 5 पीपीपी आधारित पुनर्वास परियोजनाओं के टेंडर जारी करेगी।

ये नई कॉलोनियां स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल के मैदान और आंगनवाड़ी जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘जहाँ झुग्गी, वहीं मकान’ के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र और दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कैशियर को भावभीनी विदाई, उपहार देकर किया सम्मानित

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर | आज़ 1/5/2026को सिद्धार्थ नगर लोटन थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत कैशियर ने अपनी सेवा दे रहे थे आज उनकी बरेली जिला में भेजें जाने पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित खाता धारक को यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि हम बैंक में खाता धारक हि नहि है बल्कि एक परिवार जैसा रहते थे

और उनके द्वारा जो सम्मान दिया गया याद रखना पड़ेगा उन्होंने जो विश्वाश दिया है वह जगह ख़ाली होने पर व्यक्ति को अपना पन खलेगी ब्रांच मैनेजर ने क्षेत्र से आने वाले सभी खाता धारक को सहजता से मिलते-जुलते हैं और किसी को कोई परेशानी नहीं होती है

आपसी सहयोग से हर एक काम को अपना समझते हैं सभी लोग काफी खुश रहते थे एक परिवार चलें जाने पर नये कैशियर के आने पर विदाई किया गया आपस में सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया खुशी से मिठाई खिलाकर लोगों से गले मिले और खुशी से माल्यार्पण किया गया है

सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात व नकदी ठगने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर उन्हें डराया और शुद्धिकरण के नाम पर कान की झालियां, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी फूलपुर की ओर से खरेवा की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने करछा मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के नहीं मानने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान इम्तियाज खान (48 वर्ष) पुत्र नासिर खान निवासी अलीगढ़, वर्तमान पता दुबग्गा, लखनऊ के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। दोनों महिलाओं को जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और पारिवारिक संकट का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया का झांसा देकर जेवरात और नकदी अपने कब्जे में लेकर महिला को बिना पीछे मुड़े 51 कदम चलने के लिए कहते थे और मौके से फरार हो जाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह आजमगढ़ के अलावा बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों में सक्रिय रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी, ठगी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सरायमीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।