संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली /उत्तमनगर बिंदापुर का निरीक्षण एवं समीक्षा की इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उत्तम नगर को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाया जाए।
संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली एनसीआर/ दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निर्णय के अनुसार, प्रथम चरण में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत डीडीए और डूसिब आगामी 45 दिनों में 5 जेजे क्लस्टरों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार प्रतिमाह न्यूनतम 5 पीपीपी आधारित पुनर्वास परियोजनाओं के टेंडर जारी करेगी।
ये नई कॉलोनियां स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल के मैदान और आंगनवाड़ी जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘जहाँ झुग्गी, वहीं मकान’ के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र और दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं।