Breaking News
UP Crime: आज़मगढ़ में शादी के बीच युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

HighLights:

  • शादी में शामिल युवक लापता, अगले दिन मिला शव
  • पोखरे के पास झाड़ियों में पड़ी मिली लाश
  • गला काटकर हत्या की आशंका
  • पुलिस ने जांच शुरू की

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता शुभम कुमार रावत, उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नसीरुद्दीनपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज प्रजापति नामक युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार शाम को वह बाजार गया और वापस लौटने के बाद अचानक लापता हो गया। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने पोखरे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सूरज के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की हत्या गला काटकर की गई प्रतीत होती है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में इस घटना के बाद डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *