एसडीआईईटी में प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
प्रबंधन अध्ययन विभाग, SDIET द्वारा बीबीए डिजिटल मार्केटिंग एंड एफएसबी के सैकंड एवं थर्ड ईयर के विद्यार्थियों के लिए 21 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक एक गहन क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की गणितीय योग्यता, विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं प्लेसमेंट तैयारी को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं रोजगार संबंधी आवश्यक एप्टीट्यूड कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को Percentage, Profit & Loss, Simple and Compound Interest, Number System, Number Series, Blood Relations, Permutation & Combination, Mensuration, Puzzles, Syllogism तथा Direction Sense जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
इंटरैक्टिव सत्रों, नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट एवं समस्या समाधान गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की गणना गति, तार्किक क्षमता एवं एप्टीट्यूड प्रश्नों को हल करने का आत्मविश्वास उल्लेखनीय रूप से बढ़ा।
संस्थान के प्राचार्य Dr. Shailendra Tyagi ने इस सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रबंधन अध्ययन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए एप्टीट्यूड एवं विश्लेषणात्मक कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि एसडीआईईटी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रबंधन अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
यह कार्यक्रम संस्थान की विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार क्षमता वृद्धि एवं समग्र व्यक्तित्व निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
