Breaking News
बीबीए कक्षा प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024–2025 के अंतर्गत बीबीए कार्यक्रम के कक्षा प्रतिनिधियों (Class Representatives) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान बीबीए के सभी विशेषीकरण—जनरल, फाइनेंस सर्विसेज एंड बैंकिंग तथा डिजिटल मार्केटिंग—के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कक्षा प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के लिए सराहा गया। उन्होंने अपने सहपाठियों का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान के प्राचार्य, डॉ शैलेन्द्र त्यागी जी ने अपने संदेश में कहा कि कक्षा प्रतिनिधि विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। उनका समर्पण और सक्रियता संस्थान में अनुशासन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने में सहायक होती है। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ मनप्रीत कौर, विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावसायिक जीवन के लिए भी तैयार करते हैं।
यह पहल अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जिससे वे अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संस्थान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

मानव रचना MRNAT 2026 के लिए आवेदन जारी; एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और साइबर फिजिकल सिस्टम्स सहित 100+ प्रोग्राम; 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर

9 अप्रैल 2026, फरीदाबाद: मानव रचना ने मानव रचना नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट MRNAT 2026 के फेज़ 2 के लिए आवेदन ले रहा है। यह परीक्षा मानव रचना के दो विश्वविद्यालयों— मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) और मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू) — में 100 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एमआरआईआईआरएस को NAAC A++ ग्रेड मिला है, यह भारत की शीर्ष 100 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है और QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शामिल होने वाली भारत की सिर्फ 54 यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। वहीं एमआरयू को क्यूएस आई-गेज डायमंड रेटिंग मिली है और इसके स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को प्लेटिनम रेटिंग दी गई है। इन विश्वविद्यालयों में 25 से अधिक डोमेन और 15 स्कूलों के तहत कई प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जिनका ध्यान इंडस्ट्री से जुड़े और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर है।

इस वर्ष MRNAT के माध्यम से कई नए और आधुनिक प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा, जैसे:
बी.टेक इन साइबर फिजिकल सिस्टम्स , बीबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एम.एससी. फिजिक्स (क्वांटम कंप्यूटिंग), बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस, बीसीए ग्लोबल ड्यूल डिग्री और बी.डिज़ाइन ग्लोबल ड्यूल डिग्री (नाबा, इटली के साथ)
MRNAT में प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) है और दूसरा वैल्यू एंड विज़न राउंड (वीवीआर)। सीबीटी में छात्रों का सामान्य टेस्ट होता है, जबकि वीवीआर में उनकी सोच, जागरूकता और करियर के लक्ष्यों को समझा जाता है। इससे छात्रों का चयन अधिक व्यापक तरीके से किया जाता है।

इस बारे में मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीनियर डायरेक्टर (एडमिशन, आउटरीच एंड स्टूडेंट फैसिलिटेशन) डॉ. कनुप्रिया शेखर ने कहा, “मानव रचना में हमारा मानना है कि योग्य छात्रों को सही सहयोग मिलना चाहिए। MRNAT सिर्फ अंकों के आधार पर नहीं बल्कि छात्रों की क्षमता को पहचानने के लिए बनाया गया है। यह छात्रों को भविष्य की इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पढ़ाई करने का अच्छा अवसर देता है।”

MRNAT के माध्यम से छात्रों को मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलती है। पिछले वर्षों में लगभग 25–30% छात्रों को इस परीक्षा के माध्यम से स्कॉलरशिप मिली। उत्कर्ष और उत्तम जैसी योजनाओं के तहत छात्रों को 100% तक ट्यूशन फीस में छूट मिल सकती है, जो पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन पर जारी रहती है।
यह परीक्षा देशभर में 19 राज्यों के 30 से अधिक टेस्ट सेंटर पर आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को आसानी से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट निर्धारित सेंटर पर होगा, जबकि वैल्यू एंड विज़न राउंड ऑनलाइन और कैंपस दोनों तरीकों से आयोजित किया जाएगा।

MRNAT 2026 फेज-2 के लिए आवेदन 21 अप्रैल 2026 (रात 11:55 बजे) तक खुले रहेंगे। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी और 23 अप्रैल 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन पूरा करें ताकि एडमिशन और स्कॉलरशिप दोनों के लिए पात्र बन सकें।
छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
https://apply.manavrachna.edu.in/
किसी भी सहायता के लिए छात्र 0129-4259000 पर संपर्क कर सकते हैं।
MRNAT के स्कोर एमआरआईआईआरएस और एमआरयू दोनों में मान्य हैं, जिससे मानव रचना के सभी संस्थानों में पारदर्शी और मेरिट के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया सुनिश्चित होती है।

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन (IIAF) द्वारा आज फरीदाबाद के डिप्टी लेबर कमिश्नर श्री अजयपाल डूडी जी के पुनः

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन (IIAF) द्वारा आज फरीदाबाद के डिप्टी लेबर कमिश्नर श्री अजयपाल डूडी जी के पुनः कार्यभार संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर श्री अजयपाल डूडी जी ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि लेबर डिपार्टमेंट की ओर से उद्योगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग पहले की तरह ही उद्योगों के साथ सकारात्मक सोच एवं समन्वय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा, ताकि औद्योगिक वातावरण को और अधिक सुगम एवं सहयोगात्मक बनाया जा सके।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि श्री अजयपाल डूडी जी के मार्गदर्शन में उद्योगों एवं लेबर विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगीइस अवसर पर IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा की अगुवाई में श्री अजयपाल डूडी जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री प्रमोद राणा के साथ श्री H. S. Sekhon, श्री डी.पी. यादव, श्री अजय सोमवंशी जी, श्री मिल्खराज जी, श्री सुभाष नागर जी, श्री राजेश Ghai जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में IIAF ने उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना सबके लिए जरूरी है – राजेश नागरएकॉर्ड अस्पताल ने तिगांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया, 200 लोगों ने कराई जांच

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में एकॉर्ड अस्पताल के सहयोग पर से स्वस्थ तिगांव की ओर एक कदम अभियान के तहत नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन करने के बाद मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम हैं और सरकार भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। नागर ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं क्योंकि रोग का समय पर पता चलने से उसका इलाज सरल हो जाता है।
अजय नागर वाटिका में आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर के दौरान अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश कोहली ने मंत्री का स्वागत किया।


अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार के बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण हड्डी और जोड़ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। संतुलित आहार और व्यायाम से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, समय पर जांच जरूरी है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी मनोचा, डॉ. उमेश कोहली, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. बिज्जू शिवम पिल्लई, फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील नागर ने भी लोगों को रोगों की जांच के प्रति जागरूकता किया। इस दौरान शिविर में मरीजों को नि:शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ईसीजी और पीएफटी जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


इस अवसर पर अमन नागर, ग्रीवेंस सदस्य दयानंद नागर, गजेश अधाना, राजेंद्र बाबूजी, बिल्लू पहलवान, अजय नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तमिलनाडु पिनकोड – 620026 तिरुचिरापल्ली में चल रही है पुलिस वाले की दादागिरी

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रही पुलिस की दादागिरी रेलवे स्टेशन के बाहर हिंदी वाले को पूछ करके पुलिस वाले फोटो खिंचते हैं और इस्तेमाल पर रुतबा दिखाते हैं और पैसा भी लेते हैं इसके दौरन पैसा ना देने पर हिंदी वाले आदमी को ज्यादा परेशान करते हैं, दिनांक 6 अप्रैल 2026 को रात 1:15am बजे पुलिस वाले ने सारे हिंदी वालो का आने जाने में परेशान किया है हालाकी आज 1 पुलिस वाले ने मेरा खुद मैं 1 पुलिस वाला मेरे पास आकर मेरा फोटो लिया या जब रेलवे स्टेशन के अंदर से 4 हिंदी वाले बाहर की तरफ आ रहे थे तो उन सभी का पुलिस वाला फोटो लेने लगा हम PUBLIC MEDIA NEWS REPOTER वही पर पुलिस वाले का वीडियो बनाने लगे तो वो पुलिस वाला बोला कि मेरे अनुमति के बिना मेरा वीडियो क्यों बन रहे हो फिर बोला कि तुम कौन हो कि मेरा वीडियो बना रहे हो, फ़िर हम बोले की न्यूज़ रिपोर्ट जब आप मेरा परमिशन नहीं लेंगे, मेरा फोटो लेंगे तो हमने तो कुछ नहीं बोला उसके बाद हमको जहां पर पुरी पुलिस वाले की गाड़ी थी हमको वाला पर ले गया फिर उसके बाद मेरा फोन ले कर वीडियो डिलीट किया
इस तरह से चल रहा है, पुलिस वाले ने मेरे आईडी कार्ड का भी फोटो लिया तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर हिंदी वाले के साथ कर रहे हैं पुलिस वाले अत्याचार इसे देखते हुए लग रहा है कि कैसे – कैसे परिशानियों के साथ अपने परिवार का पाल रहे है,
*तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन पर हर एक हिंदी वाले का फोटो लेते हैं या उन सभी को बतमिजी के साथ बोल रहे हैं,
आख़िर कब ये सुधरेंगे तमिलनाडु के पुलिस वाले |

UP आज़मगढ़ रविवार को शाम लगभग 5:00 बजे पत्नी रीना देवी 24 वर्ष ने किराए के मकान में करकट के घर में रस्सी के सहारे किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में कौशल किशोर कुशवाहा तीन साल से रहकर फुलकी छोला आदि बेचने का कार्य कर रहे थे। कौशल किशोर कुशवाहा ग्राम बुरहना थाना ननदे गांव जनपद जालौन निवासी अपनी पत्नी पिता बहन मां के साथ लगभग तीन साल से किराये के मकान में रह रहे थें।

रविवार को शाम लगभग 5:00 बजे पत्नी रीना देवी 24 वर्ष ने किराए के मकान में करकट के घर में रस्सी के सहारे किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बताया जा रहा है कि रीना की शादी 2 जून 2025 को हुई थी और वह गर्भवती थी। उसका भाई भी एक माह से आकर यहीं रह रहा था।

उसने बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद झगड़ा आज नहीं था। पर न जाने क्यों मेरी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। भाई का नाम संदीप कुमार कुशवाहा पुत्र छोटे कुशवाहा ग्राम मिजौना थाना माधवगढ़ जनपद जालौन है।

मानव रचना के इनोस्किल 2026 में स्वास्थ्य, जल और सतत विकास पर छात्रों के नवाचारों के साथ मनाया गया फाउंडर्स डे

फरीदाबाद, 4 अप्रैल 2026: मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (MREI) ने संस्थापक डॉ. ओ.पी. भल्ला की स्मृति में फाउंडर्स डे मनाया। इसके साथ ही वार्षिक तकनीकी उत्सव इनोस्किल 2026 का 9वां संस्करण भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के 30वें वर्ष की शुरुआत को भी दर्शाता है, जिसके तहत पूरे साल कई पहलें आयोजित की जाएंगी।फाउंडर्स डे संस्थान के उस मूल विचार को याद करने का अवसर है, जिसमें शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर उसे प्रयोग, नवाचार और वास्तविक जीवन से जोड़ा जाता है।

3 और 4 अप्रैल को आयोजित इनोस्किल 2026 में लगभग 4000 छात्रों ने भाग लिया। इसमें मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (MRIIRS), मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल्स (MRIS) और 13 अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्र शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रस्तुति आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य, जल, स्थिरता, कृषि और ग्रामीण तकनीक से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान ढूंढना था।उद्घाटन सत्र में एल एंड टी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज़ के हेड श्री अजेेश कपूर ने उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। वहीं CII हरियाणा के चेयरमैन और बॉनी पॉलिमर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री साकेत भाटिया ने भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा बनाने में उद्यमिता और नवाचार की भूमिका पर बात की।इस अवसर पर मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा,“मानव रचना में हमारा मुख्य उद्देश्य बेहतर इंसान बनाना रहा है। समय के साथ हमने ऐसा परिवेश बनाया है जहाँ जिज्ञासा को प्रोत्साहन मिलता है, सीख को आगे बढ़ाया जाता है और छात्र अपने विचारों को साकार कर पाते हैं । फाउंडर्स डे हमें इसी सोच की याद दिलाता है और यह जिम्मेदारी भी कि हम ऐसे लोगों को बनाए जो क्षमता और अच्छे चरित्र के साथ समाज में योगदान दे सकें।”मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट

डॉ. अमित भल्ला ने कहा,“आगे हमारा ध्यान इस पर रहेगा कि छात्र सीखने की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय रूप से जुड़ें। इसके लिए विभिन्न विषयों को साथ लाना, उद्योग से जुड़ाव मजबूत करना और व्यावहारिक समस्याओं को हल करने के अधिक अवसर देना जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि छात्र अपने विचारों को लागू कर सकें और तेजी से बदलती दुनिया के लिए उपयोगी समाधान विकसित कर सकें।”कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तकनीकी प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रस्तुति रही, जहां छात्रों ने अपने काम करने वाले मॉडल और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। इनमें शामिल थे:• पोर्टेबल ECG डिवाइस, जो हृदय की बुनियादी जांच को अधिक सुलभ बनाने के लिए तैयार किया गया है।• एयरमाउस प्रो, एक टचलेस सिस्टम जिससे आवाज और हाथों के इशारों से कंप्यूटर को नियंत्रित किया जा सकता है।• फाइटोप्यूरिफायर, पौधों की बायोमास पर आधारित जल शुद्धिकरण प्रणाली।• हीलकॉर, टिकाऊ निर्माण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया सीमेंट रहित वॉल प्लास्टर।• एब्रैसिव जेट मशीनिंग सेटअप, जो मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग होने वाली तकनीक को दर्शाता है।इस फेस्ट में आठ क्षेत्रों—इंजीनियरिंग, बिजनेस और मैनेजमेंट, हेल्थकेयर, स्थिरता, क्यूलिनरी और हॉस्पिटैलिटी, लॉ, मीडिया और साहित्य, तथा डिजाइन—में कुल 39 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और वास्तविक जीवन के अनुभवों को जोड़ने का अवसर मिला।प्रस्तुत कई प्रोजेक्ट्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) से जुड़े थे, जिनमें स्वच्छ जल और स्वच्छता, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा तथा जलवायु कार्रवाई शामिल हैं। इन विचारों में से कई को आगे इनक्यूबेशन और अन्य सहयोग के माध्यम से विकसित किया जाएगा।तकनीकी प्रदर्शनी का उद्घाटन UNO मिंडा ग्रुप के चेयरमैन और ASSOCHAM के प्रेसिडेंट श्री निर्मल कुमार मिंडा ने किया। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने, मौजूदा प्रणालियों पर सवाल उठाने और सहयोग तथा निरंतर सीखने के माध्यम से वास्तविक जरूरतों पर आधारित समाधान बनाने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम को माइक्रोवर्ल्ड इन्फोसोल, वेदर कम्फर्ट इंजीनियर्स, एनएचपीसी, अपस्किल नेक्सस, थोर नेटवर्क, अनसैडटॉक्स एजुकेशन, डेल टेक्नोलॉजीज़ और UNO मिंडा ने प्रायोजित किया। इन संस्थाओं ने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करने और छात्रों के साथ बातचीत में भी भाग लिया।इस अवसर पर “30 Years to Infinity” नाम से एक विशेष लोगो भी लॉन्च किया गया, जो मानव रचना के 30वें वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह यात्रा नवाचार, अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग के साथ सहयोग से आगे बढ़ी है, और पूरे वर्ष कई नई पहलें आयोजित की जाएंगी।

फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत

फरीदाबाद।
हरियाणा के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आज फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर सुनील गुलाटी के निवास पर आयोजित लंच मीटिंग का रहा, जहां मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी श्री एच.एस. बंगा (चेयरमैन, विक्टोरा ग्रुप), एस.एस. मान (चेयरमैन, मान वेंचर ग्रुप), एस.के. जैन (चेयरमैन, इंडो ऑटो ग्रुप), IIAF के प्रधान प्रमोद राणा, वैष्णव ग्रुप के चेयरमैन वी.जी. अग्रवाल, फरीदाबाद हरियाणा स्टील मोंगर के चेयरमैन योगेश गुप्ता तथा अन्य गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान सभी ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दिव्यांगों द्वारा चुनौतीपूर्ण धार्मिक वैष्णो देवी की यात्रा संपन्न

गीतांजलि फाउंडेशन ने मुस्कान वेलफेयर ट्रस्ट की सहायता से दिव्यांगों को सातवां धार्मिक महायात्रा वैष्णो देवी की यात्रा करवायी जिसमें तकरीबन पच्चीस दिव्यांग भाई बहनो ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए |
गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्षा अर्चना झा जो हमेशा से दिव्यांग भाई बहनों की ढाल बनकर उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं। ख़ासकर ऐसे दिव्यांगों को जो समाज, देश और अपने लिए बेहतर करने का हौसला और जुनून रखते हैं। दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए तकरीबन 10 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही गीतांजलि फाउंडेशन दिव्यांग भाई बहनों की प्रतिभा को समाज के सामने समय पर प्रस्तुत करवाती रहती हैं जो कि समान श्रेणियों के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

इस बार 20 मार्च 2026 को. मुस्कान वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पच्चीस दिव्यांग भाई बहनो ने माँ वैष्णो देवी की यात्रा पूर्ण की। पिछले तीन सालों से गीतांजलि फाउंडेशन उन दिव्यांगों को धार्मिक यात्रा भी करवा रही है जो दिव्यांग भाई बहन और बुजुर्ग लोग आर्थिक रूप से काफी असमर्थ हैं। गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष अर्चना झा का कहना है कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन कभी ऐसे दिव्यांग भाई बहनों के लिए भी जी कर जरूर देखिए आपकी जिंदगी में हमेशा खुशी और सुकून भरा रहेगा। इस बार की धार्मिक महायात्रा मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से गए लोगों में मनोज गुप्ता, पुनम गुप्ता, पुनम बलूजा, इतिश्री, निधि, गोनिका, धर्मवीर, राजकुमार, विकास, कल्याण, ब्रिगेडियर सूर्य प्रताप सिंह, जफर, सरिता, सोनू, अर्चना झा, सीमा, लोकेश, अजय ठाकुर, अंजू ठाकुर, अजय शर्मा, सीमा शर्मा, हर्षित शर्मा, यश शर्मा, मंजू, जितेंद्र गबलानी, अचल गबलानी। गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष अर्चना झा का कहना है कि अगर ऐसे दिव्यांग भाई बहन जो शरीर से अक्षम होकर भी समाज और देश के लिए प्रेरणा श्रोत बन सकते हैं तो ऐसे भाई बहनों की मदद के लिए समाज के बाकी लोगों को भी आगे बढ़कर आगे आना चाहिए जिससे हमारे सभी दिव्यांग हौसला और जुनून से भरे देश के प्रेरणास्रोत बने रहें.

किसानों व आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध :राज्यमंत्री श्री राजेश नागर

मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें अधिकारी, किसानों को न हो कोई परेशानी- बोले राज्य मंत्री हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ किया झज्जर व आसौदा मंडियों का किया निरीक्षण मंडियों में अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झज्जर, 2 अप्रैल। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने गुरुवार को जिला की झज्जर व आसौदा अनाज मंडी एवं खरीद केंद्र का दौरा कर रबी फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसौदा खरीद केंद्र पर पहुंचने पर एसडीएम अभिनव सिवाच व भाजपा नेता दिनेश सेवामूर्ति व किसानों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं झज्जर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी  व जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने स्वागत किया। इस बीच राज्य मंत्री श्री नागर ने मंडियों में किसानों व आढतियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना समय पर और उचित मूल्य पर खरीदा जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और किसान हितैषी बनाया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडियों में लगातार मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करें।
बाक्स
एमएसपी पर फसल खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश
इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए।

मंडियों में जरूरी सुविधाओं का लिया जायजा, राज्यमंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, शैड,पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी,मापतोल व्यवस्था,बायोमैट्रिक इलैक्ट्रोनिक डिवार्ईंस,गेट पास,बारदाना उपलब्धता और फसल उठान जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


कंट्रोल रूम से हो रही खरीद प्रक्रिया की निगरानी
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने राज्य मंत्री को बताया कि रबी फसलों की खरीद की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिले की सभी मंडियों में चल रही खरीद प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखेगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।


यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर मार्किट कमेटी झज्जर के चैयरमैन सतबीर सिंह,वाईस चैयरमैन जसबीर सिंह,सीए नितिन बंसल,जिला पार्षद रवि बराही, किसान अतर सिंह,सुरेंद्र प्रधान,के अलावा प्रशासन की ओर एसडीएम रवि मीणा,एसीपी प्रदीप कुमार,एसीपी अनिरूद्ध चोहान,हैफेड के जिला प्रबंधक कृृष्ण श्योराण,वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के डीएम रोहतास दहिया,सचिव मार्किट कमेटी रामनिवास सहित अन्य अधिकारीगण,आढती व किसान उपस्थित थे।