Breaking News
अजमतगढ़ ब्लॉक में 3.90 करोड़ की विकास कार्य योजना पर मुहर, क्षेत्र पंचायत बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी क्षेत्र स्थित अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा ने की।बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 करोड़ 90 लाख रुपये की विकास कार्य योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही पिछले वर्ष कराए गए विकास कार्यों की कार्यवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परिचित खटाना ने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और फैमिली आईडी निर्माण में विशेष सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्देशित किया कि सभी अपनी-अपनी कार्य योजनाएं 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से तैयार कर सम्मिलित करें।प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अजमतगढ़ ब्लॉक ने विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जनपद का बड़ा ब्लॉक होने के बावजूद विकास के मामले में पीछे नहीं रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में शौचालय निर्माण, आरओ सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, सीसी रोड, नाली, खड़ंजा, तटबंध और चकमार्ग जैसे कार्य कराए गए हैं। विकास की नई गाथा लिखी गई है और भविष्य में भी अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष गौतम, सूर्यनाथ यादव, अर्जुन कुमार, जनार्दन राम, एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, सुमेश यादव, मोहम्मद साहेदीन, अरुण श्रीवास्तव, विजय चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *