Breaking News
RCB vs SRH IPL 2026: कोहली-पडिक्कल की तूफानी पारी से RCB की धमाकेदार जीत, 202 रन का लक्ष्य किया चेज

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। 202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपने खिताब बचाने के इरादे जाहिर कर दिए।

मैच में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी ने जीत की नींव रखी। पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली और अंत तक टीम को जीत दिलाकर लौटे।

कप्तान रजत पाटीदार ने भी तेज 31 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। RCB ने यह लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर अहम साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा ने 43 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

गेंदबाजी में RCB के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद दबाव में रखा।

इस जीत के साथ RCB ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है और साफ संकेत दिया है कि टीम इस सीजन भी खिताब की प्रबल दावेदार है।

UP आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन आदिशक्ति माता के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई

उत्तर प्रदेश /आज़मगढ़ /संवाददाता- शुभम् कुमार रावत

आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम मां कालिका मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन आदिशक्ति माता के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई

देवी दरबार में दिनभर जयकारे गूंजते रहे लोगों ने गुड़ और उससे तैयार भोग चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां कालिका की पूजा से व्यक्ति साहसी और निर्भीक बनता है। शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए इनकी पूजा बहुत प्रभावी मानी जाती है। गुरुवार की सुबह देवी का भव्य श्रृंगार करने के बाद पट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

दिन चढ़ने के साथ यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने नारियल,चुनरी, फूल-माला आदि चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा साफ -सफाई के विशेष इंतजाम किए गए सुबह से ही भक्त हाथों में नारियल,चुनरी,माला,प्रसाद लेकर मातारानी के दर्शन के लिए कतार में खड़े हो कर दर्शन पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ मुंडन कराने के लिए भी आए थे।

मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की वहीं मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया है चन्नाराम मंदिर के पुजारी रण विजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को चार बजे विधिविधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने हिस्सा लिया वही हवन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान माता रानी की जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के अष्टमी के दिन माता रानी का हवन पूजन कर विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरपी राय सोनू,रणजीत सिंह, महानंद सिंह,आनंद सिंह,बबलू सिंह,प्रफुल्ल राय,दुर्गा प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आज़मगढ़ जिले के जीयनपुर,खालिसपुर,मौलानापुर गौदारी,बाघालिस,अजमतगढ़,दाउदपुर,जमसर सात पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की लहरों के बीच अफवाहों का दौर शुरू हो गया

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं।लोग अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं।

हालांकि प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि पेट्रोल- डीजल को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है। ईरान-इजराइल के जंग के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं।

आलम यह है कि जगह-जगह पेट्रोल पंप स्टेशनों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।लोग अपने-अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं होने वाली है। वह लोगों को लगातार जागरुक कर रहें है।

जबकि पेट्रोल डीजल संकट को लेकर अफवाहें फैल रही है।सगड़ी तहसील के जीयनपुर,खालिसपुर,मौलनापुर गौडारी,बागखालिस,अजमतगढ़,दाऊदपुर,जमसर सात पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत के चलते अफवाहों का दौर शुरू हो गया है।

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर सुनकर लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। ग्रामीण गैलन और टंकियां लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं।क्षेत्र के कई इंडियन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है।

जबकि प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन का भंडारण न करें।जनपद सहित क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति जारी है।

मीनाक्षी सहवाल ने ए ग्रेड हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान

जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयसिंहपुरा खोर की छात्रा मीनाक्षी सहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मीनाक्षी के पिता भगवान सहाय सहवाल पेशे से फोटोग्राफर हैं, जिनकी अपनी दुकान है, जबकि माता सावित्री देवी मजदूरी करती हैं। मीनाक्षी की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय स्टाफ ने मीनाक्षी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

भिवाड़ी समाचार : पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया नि:शुल्क तीसरा स्वास्थ्य शिविर, शहरी और ग्रामीणों को मिल रही बेहतर सेवाएं

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से जिला खैरथल-तिजारा भिवाड़ी क्षेत्र नया गांव मुंडाना मे तीसरा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ,जिस मे शाहरी और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करके नि:शुल्क दवा देकर उन्हें चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया गया !

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के CSR कम्युनिकेशन के प्रमुख श्री सुप्रतीक बोस ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जैसे बिजनेस हेड श्री एस डी सिंह , सलाहकार अमिताभ अग्रवाल , स्टाफ टीम सदस्य संदीप ग्रोवर, संजीव शर्मा , उमेश मिश्रा, गौरव पंचाल , आलोक दास, राहुल दायमा , आदेश पांडेय, अमित मिश्रा इत्यादि अन्य जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करते हैं !

मानव संसाधन प्रबंधक उमेश मिश्रा ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कुछ प्रमुख क्षेत्रों स्वास्थ्य और स्वच्छता , शिक्षा और कौशल विकास , पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास , सतत आजीविका विकास , गौ सेवा गतिविधियों में , खेलों को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम कर रहा है, पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य कर रहा है और इस तरह राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान दे रहा है.

(फोटो फ़ाइल पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया ने लगाया चिकित्सा शिविर)

एसडीआईईटी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा हरियाणा शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas) के अवसर पर डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, फरीदाबाद के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह पहल संस्थान की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं रजिस्ट्रार श्री पुष्पराज शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री आशीष ठकराल, कैप्टन वी.पी. नागर (सेवानिवृत्त), श्री राकेश कुमार तथा डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह शिविर संस्थान के एक्सटेंशन एवं आउटरीच सेल द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के सक्रिय सहयोग से संभव हुआ, जिसके लिए संस्थान ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

आज़मगढ़ जिले के बनकट स्थित तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा 16 मार्च को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर बाँट देने और 642 सिलेंडर गोदाम से गायब होने को लेकर प्रशासन ने एजेंसी को सील

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट स्थित तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा 16 मार्च को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर बाँट देने और 642 सिलेंडर गोदाम से गायब होने को लेकर प्रशासन ने एजेंसी को सील करते हुए एफआईआर सम्बंधित के खिलाफ करा दिया था।

जहां कुल 13 हजार 126 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन एजेन्सी पर मौजूद है। पर इन उपभोक्ताओ को एजेंसी से गैस नहीं मिलने और ना ही एजेंसी से कोई सटीक काउंटर लगाकर जानकारी देने वह उपभोक्ताओं द्वारा फोन किए जाने पर फोन ना उठाने को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोग परेशान होकर अन्य विकल्पों की तलाश में लगे हुए जबकि प्रशासन द्वारा एजेंसी को सील करने के बाद अब तक समुचित कार्रवाई न किए जाने उपभोक्ताओं के हित की बात ना होकर अब तक उन्हें गैस की कोई संचित व्यवस्था नहीं की गई जबकि इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में उपभोक्ताओं के लिए गैस की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए अन्य एजेंसी से इन उपभोक्ताओं को अटैच करके गैस देने का प्रयास किया जा रहा है।वही पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय को चार दिन पूर्व पत्र उक्त के संबंध में भेजा जा चुका है।पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है नहीं कोई जानकारी प्राप्त हो पाई है। जल्द ही इन उपभोक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाने की संभावना है जबकि हजारों उपभोक्ता गैस को लेकर परेशान है और उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

जिस वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी पर गैस कब तक उपलब्ध होगी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है और ना ही कोई अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है फोन करने के बाद भी एजेंसी के लोग फोन नहीं उठा रहे हैं जिस वजह से हमारी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओ में उमेश साहनी,अजय यादव, सुभाष, अकरम,रविन्द्र,पप्पू कुमार,किशुन चौबे,डबलू चतुर्वेदी आदि ने बताया कि गैस न मिलने से घर का खाना नहीं बन पा रहा है और लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। एजेंसी मालिक ना तो फोन उठा रहे हैं ना कोई जानकारी दे रहे हैं यदि जल्द हम लोगों की व्यवस्था नहीं हुई तो प्रशासन हमारे कनेक्शन को अन्यत्र एजेंसी पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कराए जिससे कि हमें आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

भारत सरकार और उच्चतम न्यायालय से की अपील, जीवनभर देखभाल की जिम्मेदारी का दिया भरोसा।

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता- शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी व दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अभिषेक राय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए भारत सरकार,एम्स अस्पताल प्रबंधन टीम और उच्चतम न्यायालय के साथ हरिश राणा के माता-पिता से मिलकर उच्चतम न्यायालय से इच्छा मृत्यु प्राप्त होने के बाद जीवन भर उनकी देखभाल व खर्च उठाने की मांग की।

देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा हरिश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति दी जा चुकी है ऐसे में अभिषेक राय ने सोशल मीडिया के माध्यम और एम्स में हरीश राणा के माता-पिता से मिलकर व सरकार से पत्र देकर निवेदन किया है कि हरिश राणा को उनकी वर्तमान स्थिति में उन्हें सौंप दिया जाए अभिषेक राय ने अपने संदेश में कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ हरिश राणा की देखभाल करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जब तक हरिश राणा जीवित रहेंगे,उनके इलाज और अन्य सभी खर्चों का वहन वे स्वयं करेंगे और उनकी सेवा में कोई कमी नहीं रहने देंगे।अभिषेक राय का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल एक जीवन को बचाना और मानवता की सेवा करना है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें ताकि यह संबंधित अधिकारियों तक पहुँच सके।

विदित हो हरीश राणा मूल रूप से राजस्थान प्रदेश के निवासी हैं विगत 13 वर्षों से एम्स अस्पताल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है वह कोमा में है रक्षाबंधन के दिन बहन से बात करते हुए छत से गिरकर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उनके माता-पिता के द्वारा वृद्धावस्था में देखभाल के कारण उच्चतम न्यायालय से इच्छा मृत्यु मांगने पर मिली जिसके बाद समाज सेवी व पूर्व प्रत्याशी जीयनपुर ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उनके माता-पिता और भारत सरकार व उच्चतम न्यायालय से देखभाल और खर्च उठाने की मांग की है।

AISDST 2026 Day 1: SDIET फरीदाबाद में AI और सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रो. राजीव कुमार ने दिए अहम विचार

फरीदाबाद: AISDST 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का पहला दिन 19 मार्च 2026 को सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सतत विकास एवं रणनीतिक परिवर्तन में योगदान पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजीव कुमार, कुलपति जे.सी. बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी YMCA उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. वीरेश दत्ता सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अपने संबोधन में प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सतत विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को AI का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, प्रो. वीरेश दत्ता ने कहा कि वर्तमान समय में AI परिवर्तन का प्रमुख आधार बन चुका है और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त करें।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने AI आधारित नवाचार, वैश्विक रणनीति और पब्लिक सिस्टम्स में इसके उपयोग से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को तकनीकी सत्रों और शोध-पत्र प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

सम्मेलन का पहला दिन ज्ञान, नवाचार और शोध के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार होने और सतत विकास की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

भिवाड़ी समाचार : पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, शहरी और ग्रामीणों को मिल रही बेहतर सेवाएं

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से जिला खैरथल-तिजारा भिवाड़ी क्षेत्र मे 18 मार्च से 20 मार्च तक के बीच तीन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. भिवाड़ी कहरानी बिलाहड़ी नया गांव मुंडाना अम्लाकी गांव में शिविर का आयोजन कर शहरी और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करके नि:शुल्क दवा देकर उन्हें चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शहरी और ग्रामीणों के लिए लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड ,प्रसव पूर्व जांच, आंखों की जांच, मोतियाबिंद, बी पी , शुगर , थायराइड , चर्म रोग , होमोग्लोबिन, कुपोषण , एनिमिया, टीबी, सिलोकोसिस, कुष्ठ रोग जैसे कई अन्य बीमारियों के इलाज किया जा रहा है. मरीजों की सभी जांच करके मौके पर ही कर उन्हें दवाईयां नि:शुल्क प्रदान की जा रही है.

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के CSR कम्युनिकेशन के प्रमुख श्री सुप्रतीक बोस ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जैसे बिजनेस हेड श्री एस डी सिंह , सलाहकार अमिताभ अग्रवाल , स्टाफ टीम सदस्य संदीप ग्रोवर, डॉ संजीव शर्मा , उमेश मिश्रा अरविन्द सिंह , अमित मिश्रा , आलोक दास, राहुल दायमा , आदेश पांडेय इत्यादि अन्य जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करते हैं !

मानव संसाधन प्रबंधक उमेश मिश्रा ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कुछ प्रमुख क्षेत्रों स्वास्थ्य और स्वच्छता , शिक्षा और कौशल विकास , पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास , सतत आजीविका विकास , गौ सेवा गतिविधियों में , खेलों को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम कर रहा है, पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य कर रहा है और इस तरह राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान दे रहा है.