Breaking News
पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड A-44 कहरानी रिको औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण: 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितभिवाड़ी

भिवाड़ी के पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड फ़ैक्टरी A-44 कहरानी रिको औद्योगिक क्षेत्र में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
मुख्य प्रबंधक सुप्रतीक बोस के मार्गदर्शन और प्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश मिश्रा ,तकनीकी सलाहकार अरविंद सिंह, शिवा गुप्ता , ओमप्रकाश ,सुजीत राणा , सुन्दर गिरि , हरी नारायण सिंह , मनीष कुमार ठाकुर, मनविंदर सिंह , बृजपाल सिंह के नेतृत्व में फ़ैक्टरी के कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यस्थल, सड़क, घर और पर्यावरण में सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना, कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अतिरिक्त, सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन आयोजनों में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुरक्षा जागरूकता को और बढ़ाने के लिए “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” विषय पर एक सुझाव प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड फ़ैक्टरी (भिवाड़ी) में 4 से 10 मार्च 2026 तक 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम औद्योगिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, घरेलू सुरक्षा और साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सेविका समिति, उमा शाखा ने महिला दिवस और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया


माधव नगर। आज राष्ट्रीय सेविका समिति, उमा शाखा ने माधव नगर में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं और बच्चे बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत: समारोह की शुरुआत सुबह दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुई। समिति की वरिष्ठ सदस्याओं ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं के योगदान और समाज में उनकी भागीदारी को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है।
मुख्य वक्ताओं का क्रम और उनके वक्तव्य:

1. ममता रावत जी
ममता रावत जी ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और पेशेवर जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने कौशल और शिक्षा से समाज में बदलाव लाएँ।

2. पद्मा नेगी जी
पद्मा नेगी जी ने महिला शिक्षा और बच्चों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया। उनका कहना था कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत हथियार है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे खुद पढ़ें और बेटियों को भी शिक्षा के अवसर दें।

3. चंपा जी
चंपा जी ने महिलाओं में समान अधिकार और आत्म-सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में अपनी राय खुले रूप से रखें और किसी भी प्रकार के अन्याय या भेदभाव के खिलाफ खड़ी हों।

4. सत्या जी
सत्या जी ने महिला सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की देखभाल तक सीमित न रहें, बल्कि सुरक्षा, न्याय और सामाजिक जिम्मेदारी में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समस्याओं का साहसपूर्वक सामना करने की अपील की।

5. रेणु जी
रेणु जी ने मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होने पर महिलाएं जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।

6. पिंकी जी
पिंकी जी ने सामूहिक प्रयास और समाज सेवा का महत्व बताया। उनका कहना था कि महिलाएं मिलकर कार्य करें तो समाज में बदलाव जल्दी और प्रभावशाली रूप से संभव है। उन्होंने महिलाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

7. दीपांशी अरोड़ा
दीपांशी अरोड़ा ने महिला नेतृत्व और करियर विकास पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने हर महिला में छिपी नेतृत्व क्षमता को पहचानने और विकसित करने पर जोर दिया।

8. दीपाली जी
दीपाली जी ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी और सृजनात्मकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ महिलाओं और बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपने बच्चों को भी इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

9. भूमिका जी
भूमिका जी ने महिला स्वास्थ्य, पोषण और समाज सेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत शरीर ही महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की शक्ति देता है। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर विशेष ध्यान देने को कहा।

10. सोनाली जी
सोनाली जी ने महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला का सशक्त होना समाज की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे समाज में बदलाव लाने और दूसरों की मदद करने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की प्रतियोगिताएँ:
वक्ताओं के भाषणों के बाद महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
बच्चों के लिए चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी उपस्थित लोगों ने उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में होली मिलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण और सहयोग का संदेश साझा किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्मृति चिन्ह और हल्का जलपान प्रदान किया गया।

अजमतगढ़ और अज्ञात पर सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 189/2, 352, 351/3, 132,127 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता -शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में ठेला चालक की मौत पर एक घंटा सड़क जाम कर नारेबाजी पर सात नामजद व अन्य अज्ञात पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

02 मार्च की रात्रि 10:30 बजे ठेला चालक हरेंद्र सोनकर की स्कॉर्पियो से टक्कर में मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अमिला बोझी मार्ग लगभग एक घंटा सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की जिस पर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने शुक्रवार की रात्रि में जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर शिवम राय पुत्र अरविंद राय,विशाल सोनकर पुत्र उमाशंकर, अमरेंद्र पुत्र अज्ञात,सचिन पुत्र रजई, कन्हैया पुत्र अज्ञात,संदीप सोनकर पुत्र दया सोनकर निवासी गण जानकीपुरम अजमतगढ़ और आशीष सोनकर पुत्र रमेश सोनकर निवासी सुभाष नगर अजमतगढ़ और अज्ञात पर सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 189/2, 352, 351/3, 132,127 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच व तलाश में जुट गई है।

आज़मगढ़ जिला के तमसा नदी के तट पर कलश शोभायात्रा पहुंची जहां से मन्त्रो चार के द्वारा जल कलश में भरकर वापस मंडप स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया

*आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत /आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के शीतला धाम मंदिर हरसिंहपुर पर चलने वाले सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 8 मार्च से 14 मार्च तक किया जा रहा है। जिसके लिए शनिवार को प्रातः लगभग 11:00 बजे 501 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई

जो विभिन्न गांव के मार्गो से होते हुए तमसा नदी के तट पर पहुंचकर कलश में जल भरकर महिलाएं वापस आई तो विधि विधान पूर्वक कलश को मंडप में स्थापित कर प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान लगभग तीन किलोमीटर लंबी दूरी महिलाओं को तय करनी पड़ी।जगह-जगह उनके लिए ग्रामीणों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।

जिससे कि उन्हें भूख प्यास से बचाया जा सके। इस दौरान कलश शोभायात्रा के पूर्व मंडप की परिक्रमा कर विधि विधान पूर्वक मन्त्रो चार के द्वारा पूजन अर्चना के बाद कलश शिर पर रखकर कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज द्वारा रथ पर सवार होकर चले और लोगों ने जायकारे लगाते हुए कन्याओं का स्वागत करते व फूलों की वर्षा करते हुए कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो हरसिंगपुर,बेरमा,रकबा,ओलमापुर आदि होते हुए तमसा नदी के तट पर कलश शोभायात्रा पहुंची जहां से मन्त्रो चार के द्वारा जल कलश में भरकर वापस मंडप स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया।

इस दौरान लोगों ने जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत सिंह रवि ने बताया कि सात दिवसी श्रीराम कथा के लिए 8 मार्च को श्री राम कथा महिमा एवं शिव पार्वती विवाह महोत्सव एवं 9 मार्च को भगवान का प्रकट महोत्सव एवं भगवान की बाल लीला 10 मार्च को धनुष भंग एवं

विवाह महोत्सव 11 मार्च को वन प्रवेश की मंगल यात्रा व केवट प्रेम 12 मार्च को भगवान के 14 निवास स्थान को भरत जी का प्रेम 13 मार्च को शबरी का प्रेम एवं हनुमान से मिलन 14 मार्च सुंदरकांड एवं श्री राम राज्याभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने जनमानस से अपील भी की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर को सहयोग प्रदान करें।

जिससे कार्यक्रम को सुचारू व भव्य रूप से समापन किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों में पुजारी संत लीलाराम दास,राजेश सिंह,रीता सिंह, धर्मेंद्र सिंह,कंचन सिंह,प्रशांत सिंह,पूजा सिंह,रितु सिंह,सुशांत सिंह,शशांक सिंह,रमेश सिंह, अमित सिंह,मनोज श्रीवास्तव,अरुण सिंह एडवोकेट,बबलू सिंह,करमवीर सिंह,सोनू सिंह, पप्पू सिंह,अरविंद श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के तमाम
लोग उपस्थित थे।

आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व अध्यक्ष और उनके भाई पर कुछ दिन पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने,जान से मारने की धमकी देने के आरोपो को लेकर दाखिल मुकदमे को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ न्यायालय ने खारिज कर दिया।

आरोप लगाने वाली महिला ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। मामला प्रशासन के सहयोग से सुलट गया। अब मुझे कोई मुकदमा नहीं लड़ना है। मैं अपना केस स्वेच्छया वापस ले रही हूं।यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए 28 नवंबर 2025 को सदर कोतवाली आजमगढ़ में जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर यादव और उनके भाई कृपा शंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कहानी का रुख बदलता गया।पुलिस की जांच के दौरान धारा 64 और 123 बीएनएस के बयान में आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि पैसे का लेनदेन सुलट गया है। साथ ही माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के न्यायालय में शपथ-पत्र दाखिल कर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि मैंने यह मुकदमा अपनी मर्जी से दाखिल किया था और प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेरा बयान लेकर रिपोर्ट न्यायालय को दाखिल की है। वह बयान मैंने बगैर किसी नाजायज दबाव और प्रलोभन के दिया है। मैं अपनी स्वतंत्र मर्जी और इच्छा से सोच समझ कर मुकदमा की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं।मैं अब मुकदमा नहीं लड़ना चाहती हूं।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 17 फरवरी 2026 को आरोप लगाने वाली महिला के शपथ पत्र पर सुनवाई के करते हुए कहा कि वादिनी पुलिस की अंतिम रिपोर्ट से संतुष्ट हैं। इसलिए प्रार्थना-पत्र स्वीकार करते हुए मुकदमा निस्तारित किया जाता है। न्यायालय के इस निर्णय पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा सत्य की जीत होती है। मुझे न्यायालय से पूरी उम्मीद थी कि मेरे साथ न्याय होगा। इस फैसले से पूर्व अध्यक्ष के समर्थकों में काफी खुशी है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंकित मलिक ने दी बधाई

डॉ.महेंद्र शर्मा को महासचिव व मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपमंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शमीम अहमद, व सुमित गोयल,पृथला क्षेत्र बबलू सैनी को शामिल किया गया जिला,2 उपमंडल अध्यक्ष सहित जिले की कार्यकारिणी गठित की गई फरीदाबाद.02 मार्च। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व व सलाहकार बिजेंद्र फौजदार व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम व संगठन सचिव वंदना की उपस्थिति एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा द्वारा जिला फरीदाबाद अध्यक्ष गोपाल शर्मा और महिला विंग जिलाध्यक्षा मधुबाला को एसोसिएशन कार्यालय सैक्टर 64 स्थित 919पी.बल्लबगढ़ में एक बैठक के दौरान मनोनीत किया गया।
इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपाध्यक्ष शमीम अहमद, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव रवींद्र नरवत, संगठन सचिव राधा और उपमंडल बढ़कल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा की टीम में महेश गोटवाल को महासचिव एवं बल्लबगढ़ उपमंडल अध्यक्ष सुमित गोयल की टीम में उपाध्यक्ष गोपाल अरोड़ा और पृथला विधानसभा से बबलू सैनी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने सभी पत्रकार बंधुओ व संगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं होली पर्व की शुभकामना दी।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा सहित जिला फरीदाबाद और उप मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी को रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक ने पदभार संभालने पर पत्रकार बंधुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया और होली पर्व की सभी पत्रकार बंधुओं और देशवासियों को बधाई दी।


इस मौके पर अंकित मलिक ने कहा कि पत्रकारिता की छवि एक आईना की तरह होती और पत्रकार कों कलम का इस्तेमाल जमीनी स्तर पर करना चाहिए और शासन प्रशासन तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का काम करना चाहिए ताकि आमजन और जरूरत मंद लोग जागरूक हो सके ऐसा करने पर लोग ज्यादा लाभान्वित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न जिला एवं उपमंडल स्तरीय कमेटी गठित कर घोषणा की है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम और प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पत्रकार बंधुओं का एसोसिएशन में स्वागत है।
प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने सभी पत्रकार बंधुओ से कहा कि हम सभी को एक परिवार की भांति दुख सुख में एकजुट होकर रहना होगा और निंदनीय विचारों से भी दूर रहना होगा, एसोसिएशन टीम का प्रयास रहेगा कि आपातकालीन स्थिति में पत्रकार बंधु अपने संगठन से हो या दूसरे किसी संस्थान,संगठन से हम एकजुट होकर दीवार की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

अरूणाभा वेलफेयर सोसायटी ( रजि.) द्वारा होली मिलन समारोह सेक्टर – 31, फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन कुमार झा और निभा झा द्वारा बच्चों को कैश प्राइज दिया गया। उन्होंने कहा कि वेलफेयर स्लम्स के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके लिए वेलफेयर के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं । विशिष्ट अतिथि अदिति मिश्रा ने बच्चों को चिप्स और बिस्किट वितरित किया तथा कहा कि वह वेलफेयर के उत्थान में हर संभव मदद करेंगी। वहीं एकनाथ गुप्ता जी ने बच्चों का मुंह गुजिया से मीठा कराया और कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। वेलफेयर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए वह हमेशा उनकी सहायता करेंगे। ममता मित्तल और डॉ.संजय गुप्ता जी द्वारा सबके लिए कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था की गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.आर.के. श्रीवास्तव जी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हम सब मिलकर वेलफेयर को आगे बढ़ाने में हमेशा ही प्रयत्नशील रहेंगे। वेलफेयर की संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने बच्चों को होलिका दहन और होली मनाने के बारे में बताया और कहा कि बिना सहयोग के कोई भी काम संभव नहीं होता है, इसलिए वह वेलफेयर की पूरी टीम के साथ और सहयोग से ही समाज के उत्थान के लिए कार्य कर पा रही हैं । इसके लिए उन्होंने उपस्थित डॉ. एस. के.शर्मा, अंकित सचदेवा, अनिरुद्ध बोदड़े, प्रियंका झा, मधु वशिष्ठ, राजश्री, रीमा चौधरी, अंकित, अश्वनी, पायल, रानी, पलक, वंशिका, मोना, बेबी, सोना आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फूलों वाली होली के साथ नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। जिसका सभी लोगों ने लुफ्त उठाया और कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की । बच्चों के साथ बच्चा बनकर देखिए, सच में बहुत सुकून मिलता है।

वेट्रत्व 2026 का शानदार समापन: प्रतिभा, परंपरा और प्रगति का उत्सव

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव वेट्रत्व 2026 का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह ने छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्थान की जीवंत कैंपस संस्कृति को शानदार रूप से प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Charu Smita Malhotra, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फरीदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन तथा Sanjeev Goyal, प्रिंसिपल, कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट, जे.सी.बी.यू.एस.टी., YMCA फरीदाबाद उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शोभा Pooja Gupta, सक्रिय सदस्य, वूमन क्लब, फरीदाबाद की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई, जिन्होंने छात्रों की ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ, मधुर गायन, आकर्षक रैम्प वॉक एवं फैशन शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुति ने पंजाबी जोश और उत्साह से पूरे परिसर को आनंदित कर दिया।

शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक Jovan Randhawa का लाइव कॉन्सर्ट रहा, जिनकी दमदार प्रस्तुति पर छात्र झूमते-गाते नजर आए और पूरा कैंपस एक संगीतमय उत्सव में परिवर्तित हो गया।

समापन समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय मेरिट होल्डर्स को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। खेलकूद प्रतियोगिताओं, टेक फेस्ट तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, संस्थान में दस वर्ष की समर्पित सेवा पूर्ण करने वाले फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य, शैलेन्द्र कुमार ने वेट्रत्व 2026 की सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों की प्रतिबद्धता, रचनात्मकता एवं टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में समान रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यही अनुभव उन्हें भविष्य के लिए सक्षम, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाते हैं।
उत्साह, सम्मान और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ वेट्रत्व 2026 का समापन गौरवपूर्ण एवं यादगार पलों के साथ हुआ, जिसने एसडीआईईटी में प्रतिभा और उत्कृष्टता की सच्ची भावना को और सुदृढ़ किया।

इजरायल-ईरान युद्ध: एयरस्ट्राइक में 7 ईरानी सैन्य अधिकारी ढेर, तेहरान का पलटवार

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायली वायु सेना ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं।

इजरायली सेना ने दावा किया है कि इन हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। मारे गए बताए जा रहे अधिकारियों में शामिल हैं:

  • अली शमखानी – ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सचिव और सुप्रीम लीडर के करीबी सलाहकार।
  • मोहम्मद पाकपुर – इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ।
  • अज़ीज़ नासिरज़ादेह – ईरान के रक्षा मंत्री।
  • सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजाफ्फरी-निया – IRGC और सैन्य खुफिया से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी।

इजरायली वायु सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि लड़ाकू विमानों ने सटीक हमले करते हुए ईरान के 500 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 200 लड़ाकू विमानों ने मिसाइल लॉन्च साइट्स, एयर डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला किया।

यह अभियान 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ, जिसे इजरायल ने ऑपरेशन रोअरिंग लायन और अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसे इजरायली वायु सेना के इतिहास का सबसे बड़ा अभियान बताया जा रहा है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई भी हमलों में मारे गए हैं। हालांकि ईरान ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि उनके सर्वोच्च नेता सुरक्षित हैं।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं। इससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।


अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक की मौत

अबू धाबी स्थित जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, हमलों के बीच हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात का दावा है कि उसने ईरान से दागे गए लगभग सभी ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर ड्रोन को मार गिराने के बाद उसका मलबा गिरने से एक एशियाई नागरिक की जान चली गई।

क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जीयनपुर में स्कूल वैन में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की निवासी पैरा तैराक जिया राय ने 25 फरवरी 2026 को 35वीं वीर सावरकर अखिल भारतीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेकर 16 समुद्री मील (लगभग 28 किलोमीटर) की दूरी 6 घंटे 10 मिनट में पूरी कर इतिहास रच दिया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आद्री तट से शुरू होकर वेरावल, गुजरात में समाप्त हुई। आयोजन गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग द्वारा किया गया।

सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 1967 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में जिया राय भाग लेने और रेस पूरी करने वाली भारत की पहली महिला पैरा तैराक बन गई हैं। उन्हें जिला युवा एवं विकास अधिकारी एच.डी. मखवाना द्वारा प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में सात बालिकाओं और 18 बालकों ने भाग लेकर रेस पूरी की। 18 वर्षीय जिया राय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित हैं और ओपन वॉटर स्विमिंग में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।

जिया इससे पहले पाक स्ट्रेट (2022), इंग्लिश चैनल (2024) और कैटालिना चैनल (2025) को सफलतापूर्वक पार कर चुकी हैं। वह इन तीनों चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्गों को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र और सबसे तेज महिला पैरा तैराक हैं।

चैनल तैराकी के 150 वर्षों के इतिहास में जिया राय दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित लड़की हैं, जिन्होंने इंग्लिश चैनल और कैटालिना चैनल दोनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उन्हें वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 में राष्ट्रीय दिव्यांगता पुरस्कार और 2024 में वर्ल्ड ओपन वॉटर स्विमिंग एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।