Breaking News
भिवाड़ी समाचार : पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया नि:शुल्क तीसरा स्वास्थ्य शिविर, शहरी और ग्रामीणों को मिल रही बेहतर सेवाएं

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से जिला खैरथल-तिजारा भिवाड़ी क्षेत्र नया गांव मुंडाना मे तीसरा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ,जिस मे शाहरी और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करके नि:शुल्क दवा देकर उन्हें चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया गया !

पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के CSR कम्युनिकेशन के प्रमुख श्री सुप्रतीक बोस ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जैसे बिजनेस हेड श्री एस डी सिंह , सलाहकार अमिताभ अग्रवाल , स्टाफ टीम सदस्य संदीप ग्रोवर, संजीव शर्मा , उमेश मिश्रा, गौरव पंचाल , आलोक दास, राहुल दायमा , आदेश पांडेय, अमित मिश्रा इत्यादि अन्य जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करते हैं !

मानव संसाधन प्रबंधक उमेश मिश्रा ने बताया पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कुछ प्रमुख क्षेत्रों स्वास्थ्य और स्वच्छता , शिक्षा और कौशल विकास , पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास , सतत आजीविका विकास , गौ सेवा गतिविधियों में , खेलों को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम कर रहा है, पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य कर रहा है और इस तरह राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान दे रहा है.

(फोटो फ़ाइल पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया ने लगाया चिकित्सा शिविर)

एसडीआईईटी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा हरियाणा शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas) के अवसर पर डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, फरीदाबाद के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह पहल संस्थान की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं रजिस्ट्रार श्री पुष्पराज शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री आशीष ठकराल, कैप्टन वी.पी. नागर (सेवानिवृत्त), श्री राकेश कुमार तथा डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह शिविर संस्थान के एक्सटेंशन एवं आउटरीच सेल द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के सक्रिय सहयोग से संभव हुआ, जिसके लिए संस्थान ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

आज़मगढ़ जिले के बनकट स्थित तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा 16 मार्च को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर बाँट देने और 642 सिलेंडर गोदाम से गायब होने को लेकर प्रशासन ने एजेंसी को सील

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट स्थित तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा 16 मार्च को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर बाँट देने और 642 सिलेंडर गोदाम से गायब होने को लेकर प्रशासन ने एजेंसी को सील करते हुए एफआईआर सम्बंधित के खिलाफ करा दिया था।

जहां कुल 13 हजार 126 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन एजेन्सी पर मौजूद है। पर इन उपभोक्ताओ को एजेंसी से गैस नहीं मिलने और ना ही एजेंसी से कोई सटीक काउंटर लगाकर जानकारी देने वह उपभोक्ताओं द्वारा फोन किए जाने पर फोन ना उठाने को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोग परेशान होकर अन्य विकल्पों की तलाश में लगे हुए जबकि प्रशासन द्वारा एजेंसी को सील करने के बाद अब तक समुचित कार्रवाई न किए जाने उपभोक्ताओं के हित की बात ना होकर अब तक उन्हें गैस की कोई संचित व्यवस्था नहीं की गई जबकि इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में उपभोक्ताओं के लिए गैस की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए अन्य एजेंसी से इन उपभोक्ताओं को अटैच करके गैस देने का प्रयास किया जा रहा है।वही पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय को चार दिन पूर्व पत्र उक्त के संबंध में भेजा जा चुका है।पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है नहीं कोई जानकारी प्राप्त हो पाई है। जल्द ही इन उपभोक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाने की संभावना है जबकि हजारों उपभोक्ता गैस को लेकर परेशान है और उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

जिस वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी पर गैस कब तक उपलब्ध होगी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है और ना ही कोई अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है फोन करने के बाद भी एजेंसी के लोग फोन नहीं उठा रहे हैं जिस वजह से हमारी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओ में उमेश साहनी,अजय यादव, सुभाष, अकरम,रविन्द्र,पप्पू कुमार,किशुन चौबे,डबलू चतुर्वेदी आदि ने बताया कि गैस न मिलने से घर का खाना नहीं बन पा रहा है और लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। एजेंसी मालिक ना तो फोन उठा रहे हैं ना कोई जानकारी दे रहे हैं यदि जल्द हम लोगों की व्यवस्था नहीं हुई तो प्रशासन हमारे कनेक्शन को अन्यत्र एजेंसी पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कराए जिससे कि हमें आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

भारत सरकार और उच्चतम न्यायालय से की अपील, जीवनभर देखभाल की जिम्मेदारी का दिया भरोसा।

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता- शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी व दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अभिषेक राय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए भारत सरकार,एम्स अस्पताल प्रबंधन टीम और उच्चतम न्यायालय के साथ हरिश राणा के माता-पिता से मिलकर उच्चतम न्यायालय से इच्छा मृत्यु प्राप्त होने के बाद जीवन भर उनकी देखभाल व खर्च उठाने की मांग की।

देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा हरिश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति दी जा चुकी है ऐसे में अभिषेक राय ने सोशल मीडिया के माध्यम और एम्स में हरीश राणा के माता-पिता से मिलकर व सरकार से पत्र देकर निवेदन किया है कि हरिश राणा को उनकी वर्तमान स्थिति में उन्हें सौंप दिया जाए अभिषेक राय ने अपने संदेश में कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ हरिश राणा की देखभाल करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जब तक हरिश राणा जीवित रहेंगे,उनके इलाज और अन्य सभी खर्चों का वहन वे स्वयं करेंगे और उनकी सेवा में कोई कमी नहीं रहने देंगे।अभिषेक राय का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल एक जीवन को बचाना और मानवता की सेवा करना है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें ताकि यह संबंधित अधिकारियों तक पहुँच सके।

विदित हो हरीश राणा मूल रूप से राजस्थान प्रदेश के निवासी हैं विगत 13 वर्षों से एम्स अस्पताल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है वह कोमा में है रक्षाबंधन के दिन बहन से बात करते हुए छत से गिरकर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उनके माता-पिता के द्वारा वृद्धावस्था में देखभाल के कारण उच्चतम न्यायालय से इच्छा मृत्यु मांगने पर मिली जिसके बाद समाज सेवी व पूर्व प्रत्याशी जीयनपुर ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उनके माता-पिता और भारत सरकार व उच्चतम न्यायालय से देखभाल और खर्च उठाने की मांग की है।

AISDST 2026 Day 1: SDIET फरीदाबाद में AI और सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रो. राजीव कुमार ने दिए अहम विचार

फरीदाबाद: AISDST 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का पहला दिन 19 मार्च 2026 को सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सतत विकास एवं रणनीतिक परिवर्तन में योगदान पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजीव कुमार, कुलपति जे.सी. बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी YMCA उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. वीरेश दत्ता सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अपने संबोधन में प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सतत विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को AI का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, प्रो. वीरेश दत्ता ने कहा कि वर्तमान समय में AI परिवर्तन का प्रमुख आधार बन चुका है और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त करें।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने AI आधारित नवाचार, वैश्विक रणनीति और पब्लिक सिस्टम्स में इसके उपयोग से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को तकनीकी सत्रों और शोध-पत्र प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

सम्मेलन का पहला दिन ज्ञान, नवाचार और शोध के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार होने और सतत विकास की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

भारत को विकसित बनाने में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका:अपर मुख्य सचिव

नूरपुर:बिजनौर/फरीदाबाद,17 मार्च। महात्मा विदुर की धरती पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र का भव्य और विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ।
चांदपुर मार्ग पर सूर्यांश वेकेंट हाल के खचाखच भरे सभागार में पत्रकारिता चुनौती एवं समाधान’ विषय पर केंद्रित पर आयोजित हुआ।प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण एल.वेकेंटश्वर लू, जिलाधिकारी जसजीत कौर,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एल वेकेटश्वर लू ने संगठन की अपने मुख्य संबोधन से पूर्व ग्राम्य गौरव पुस्तिका का विमोचन किया। इसके उपरांत अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पत्रकार की कलम को धारदार होना चाहिए। उन्होंने कहा देश और राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरुओं की शक्ति है। ईश्वरीय शक्ति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा पत्रकारिता में बहुत सारी चुनौतियां हैं। कुछ दुष्ट लोग समाज को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा न्याय ही धर्म की आत्मा है। धर्म की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना ही आपका धर्म है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से सच्चाई और निष्पक्षता से भारत को विकसित बनाने में अपनी लेखनी का इस्तेमाल करने की अपेक्षा करते हुए युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रखने के लिए कदम बढ़ाने होंगे।


विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है।मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को चलाने में अहम भूमिका है। उन्होने का जनपद में उन्हें मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। स्वामी महंत मधुसूदन ने अपने शुभाशीष वचनों में कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है। इस शक्ति से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने और राष्ट्र को सही मार्ग प्रशस्त करने में मीडिया का योगदान अहम है। राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संचार क्रांति से सोशल मीडिया तक पर विस्तार से प्रकाश डाला। चांदपुर के सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में पत्रकार गणेश चतुर्थी के बलिदान को याद दिलाते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की धुरी थे। उन्होंने पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलते हुए पत्रकारिता की गरिमा को कायम रखने का आव्हान किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में देश की स्वाधीनता में पत्रकारिता का अहम योगदान बताते हुए आज की पत्रकारिता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सजग पत्रकारिता एक चुनौती बन गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन डा.नरेशपाल सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्विवेदी के अलावा 11 राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का सफल संचालन जिलाध्यक्ष डा.भानुप्रकाश वर्मा व जिला महामंत्री जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
सफलतम कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह जी राम नरेश चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी डॉक्टर नरेश पाल सिंह संगठन सचिव, नागेश्वर सिंह बीवी गौर, जेपी गोविंद राव, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरी, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रोहिताश वर्मा राम सुंदर यादव। प्रांतीय अधिवेशन में हरियाणा कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे।
जिला अध्यक्षों में देवबक्श वर्मा बीवी उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, इंद्रपाल सिंह, विवेक मिश्रा, अनिल पाण्डेय, पांचाल आलोक तनेजा विजय राघव, अनिल गोविंल, इंद्रपाल पांचाल, विष्णु सिकरवार, बृजभूषण उपाध्याय, कन्हैयालाल यादव, पवन शर्मा, मुजफ्फर नगर संजय राठी, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

एसडीआईईटी में डेटा इंजीनियरिंग पर एलुमनाई एक्सपर्ट सेशन आयोजित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के एलुमनाई सेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से बी.टेक. सीएसई छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक एलुमनाई एक्सपर्ट सेशन का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा आधुनिक तकनीकी परिदृश्य में डेटा इंजीनियरिंग की बदलती भूमिका के बारे में उनकी समझ को बढ़ाना था।
कार्यक्रम के संसाधन वक्ता श्री अभिषेक कुमार, सीनियर डेटा इंजीनियर (L3), ग्रेऑरेंज, गुरुग्राम एवं एसडीआईईटी के पूर्व छात्र (बैच 2014–18) थे। उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए डेटा इंजीनियरिंग के उभरते उद्योग रुझानों तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर एसडीआईईटी के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईएसी द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल युग में डेटा इंजीनियरिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर समाज की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री श्रीष गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान में प्रचलित नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, जिससे वे कॉर्पोरेट जगत में बेहतर स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और सहयोग की भावना का विकास करना चाहिए, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम की सफलता में सुश्री अमिता गौतम, कन्वीनर (IAC) तथा सुश्री निकिता नारंग, आईएसी सदस्य का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो पाया। उनकी उत्कृष्ट समन्वय क्षमता, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की सभी ने सराहना की।
विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और संवादात्मक बन गया। कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स ने भी सुचारू संचालन सुनिश्चित किया।
संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग को निरंतर बढ़ावा दे रहा है, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक अनुभव की समझ भी प्राप्त हो सके।

एसडीआईईटी में ‘सेल्स प्रमोशन और पर्सनल सेलिंग’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा 12 मार्च 2026 को बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए “Sales Promotion and Personal Selling” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव सिंधवानी, चेयरपर्सन (डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एवं डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस स्टडीज), जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA, फरीदाबाद उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेल्स प्रमोशन और पर्सनल सेलिंग की आधुनिक रणनीतियों, उपभोक्ता व्यवहार को समझने के तरीकों तथा मार्केटिंग के बदलते परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक माहौल में प्रभावी संचार, ग्राहक संबंध निर्माण और नवाचारपूर्ण मार्केटिंग तकनीकों का विशेष महत्व है।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव से भी जोड़ते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में सहायता मिलती है। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को विषय की गहराई को समझने और व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान इवेंट कन्वीनर, को-कन्वीनर तथा समर्थ टेक्निकल क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मैनेजमेंट विभाग के सभी संकाय सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. स्नेहा शर्मा, कन्वीनर – समर्थ टेक्निकल क्लब, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा दिए गए वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता, प्रबंधन, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

हरसिंहपुर में स्थित शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में चल रही राम कथा के दौरान पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सुनाइ।

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश/संवाददाता -शुभम कुमार रावत

आजमगढ़।
सगड़ी सुख और दुख दोनों भाई हैं, एक अगर अभी उपस्थित है तो दूसरा भी यहां आने ही वाला है। जैसे जाड़ा और गर्मी का मौसम है। एक जाता है तो दूसरा आने की तैयारी करता है।

यह बातें हरसिंहपुर में स्थित शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में चल रही राम कथा के दौरान पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सुनाइ। जीवन में सब समय एक रस रहना बहुत कठिन है। इससे संबंधित महाभारत में भगवान कृष्ण जी के द्वारा कहा गया एक श्लोक भी है -सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयों।सुख और दुःख को समान समझकर, लाभ-हानि और विजय-पराजय को एक समान मानकर व्यवहार करने वाला व्यक्ति कोई महाज्ञानी हो सकता है। भगवान भोलेनाथ अपने स्वाभाविक स्वरूप में ऐसे ही रहा करते हैं। जीव तो एक रस रही नहीं सकता है वह सुख में सुखी हो जाता है और दुख में दुखी हो जाता है।यह जीव धर्म है। कर्तव्य पथ पर चलते हुए सम स्थिति में जीना बहुत ही कठिन है। सीताराम विवाह से आगे के प्रसंग की कथा सुनाते हुए पूज्य श्री ने कहा कि मनुष्य अपने कर्म बिगाड़ करके ही जीवन में दुख कष्ट और बीमारी प्राप्त करता है।

मनुष्य को खासकर अपने विवाह के बाद अपने कर्मों के प्रति सावधान जरूर हो जाना चाहिए। सीखने के लिए एक अवस्था होती है जीवन भर बार-बार गलती कर करके नहीं सीखा जा सकता है।हमारे हाथ में केवल हमारा कर्म है। हमारे कर्म से ही हमारा प्रारब्ध बनता है। कोई भी व्यक्ति किसी और के भाग्य को बदल नहीं सकता है। क्योंकि उसका भाग्य तो उसके अपने ही कर्मों से बना होता है। कर्म का फल हर हाल में खाना होता है और सनातन धर्म विश्वास पर ही टिका है।

आईआईएएफ की पहल: MSME, DGFT और सरकारी विभागों के साथ संवाद, उद्योगों को निर्यात नीतियों व योजनाओं की दी जानकारी

फरीदाबाद, 12 मार्च 2026।
आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के सहयोग से IMT फरीदाबाद स्थित विक्टुरा ऑटो में उद्योगपतियों और निर्यातकों के लिए एक नेटवर्किंग एवं क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को निर्यात से संबंधित नई नीतियों, सरकारी योजनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों की जानकारी देना और उद्योगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का संयोजन आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार और उद्योगों के बीच निरंतर संवाद से एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि IIAF हमेशा उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।

महानिदेशालय विदेशी व्यापार (DGFT) के उप निदेशक हेमंत कुमार ने निर्यात से संबंधित नई नीतियों और प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब उद्योगों को आयात के समय तुरंत इंपोर्ट ड्यूटी जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। एक विशेष सर्टिफिकेट के आधार पर उद्योग लगभग छह वर्षों तक इंपोर्ट ड्यूटी जमा किए बिना कच्चा माल आयात कर सकते हैं, बशर्ते निर्धारित अवधि में उसके बदले निर्यात किया जाए। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों को Import Export Code (IEC), DGFT पोर्टल की सुविधाओं तथा निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए फॉरेन ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत कई उत्पादों पर आयात और निर्यात शुल्क लगभग शून्य हो गया है, जिससे भारतीय उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।

इस अवसर पर जिला एमएसएमई केंद्र फरीदाबाद के उप निदेशक रामनदीप ने हरियाणा सरकार द्वारा एमएसएमई और निर्यातकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है, जिससे उद्योगों को निर्यात बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के प्रतिनिधियों सारंग खन्ना, बिनवंत सिंह तथा राजन धीमन (GIFT Cell) ने राज्य सरकार की प्रमुख औद्योगिक पहलों, RAMP कार्यक्रम तथा MSMEs को बाजार से जोड़ने और नियामकीय सहायता प्रदान करने की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी साझा की।

ECGC की ब्रांच मैनेजर प्रियंका ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध क्रेडिट रिस्क इंश्योरेंस तथा वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाएँ विदेशी खरीदारों द्वारा भुगतान न होने तथा अन्य व्यापारिक जोखिमों से निर्यातकों को सुरक्षा प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओपन हाउस इंटरैक्शन में उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव अधिकारियों के साथ साझा किए और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की।

इस अवसर पर आईआईएएफ की जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय अभरोल, जॉइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, ट्रेज़रार देवेंद्र गोयल, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एच.एस. शेखो, वाइस प्रेजिडेंट वी.पी. गोयल, चेयरमैन डी.पी. यादव, वी.पी. दलाल, ब्लॉक लीडर पनीत गुप्ता, अमित खन्ना, अजय लोकोटिया सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।