Breaking News
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़


बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़
फरीदाबाद। मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली/ एनसीआर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में ₹657 करोड़+ की लागत से 270 किमी से ज्यादा सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा राजधानी में पहली बार जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली लागू ।
पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प 5 वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि, गड्ढों की 48 घंटे में मरम्मत सुनिश्चित
सीएसआईआर-सीआरआरआई एवं एसपीए द्वारा स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट
धूल नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सीएक्यूएम के पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन
बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तम नगर विधानसभा के बिंदापुर वार्ड में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली /उत्तमनगर बिंदापुर का निरीक्षण एवं समीक्षा की इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के विकास, बेहतर सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उत्तम नगर को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाया जाए।

दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026′ को अंतिम रूप दिया


संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली एनसीआर/
दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्णय के अनुसार, प्रथम चरण में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत डीडीए और डूसिब आगामी 45 दिनों में 5 जेजे क्लस्टरों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार प्रतिमाह न्यूनतम 5 पीपीपी आधारित पुनर्वास परियोजनाओं के टेंडर जारी करेगी।

ये नई कॉलोनियां स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल के मैदान और आंगनवाड़ी जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘जहाँ झुग्गी, वहीं मकान’ के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र और दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कैशियर को भावभीनी विदाई, उपहार देकर किया सम्मानित

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर | आज़ 1/5/2026को सिद्धार्थ नगर लोटन थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत कैशियर ने अपनी सेवा दे रहे थे आज उनकी बरेली जिला में भेजें जाने पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित खाता धारक को यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि हम बैंक में खाता धारक हि नहि है बल्कि एक परिवार जैसा रहते थे

और उनके द्वारा जो सम्मान दिया गया याद रखना पड़ेगा उन्होंने जो विश्वाश दिया है वह जगह ख़ाली होने पर व्यक्ति को अपना पन खलेगी ब्रांच मैनेजर ने क्षेत्र से आने वाले सभी खाता धारक को सहजता से मिलते-जुलते हैं और किसी को कोई परेशानी नहीं होती है

आपसी सहयोग से हर एक काम को अपना समझते हैं सभी लोग काफी खुश रहते थे एक परिवार चलें जाने पर नये कैशियर के आने पर विदाई किया गया आपस में सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया खुशी से मिठाई खिलाकर लोगों से गले मिले और खुशी से माल्यार्पण किया गया है

सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात व नकदी ठगने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर उन्हें डराया और शुद्धिकरण के नाम पर कान की झालियां, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी फूलपुर की ओर से खरेवा की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने करछा मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के नहीं मानने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान इम्तियाज खान (48 वर्ष) पुत्र नासिर खान निवासी अलीगढ़, वर्तमान पता दुबग्गा, लखनऊ के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। दोनों महिलाओं को जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और पारिवारिक संकट का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया का झांसा देकर जेवरात और नकदी अपने कब्जे में लेकर महिला को बिना पीछे मुड़े 51 कदम चलने के लिए कहते थे और मौके से फरार हो जाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह आजमगढ़ के अलावा बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों में सक्रिय रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी, ठगी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सरायमीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता – शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए 02 BHK आवासीय सुविधाओं से युक्त 07 मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।निर्माणाधीन पुलिस आवास में शौचालय सहित अन्य आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,
जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

हमलावरों ने लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ बैठे अन्य लोगों को गोलियां छूते हुए निकल गईं

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़/मऊ। अमरेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी अमन सिंह को बिहार की एक्साइज टीम ने नाटकीय ढंग से तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस, विशेषकर मऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि घटना मऊ जिले में हुई थी और आरोपी फरार चल रहा था। बताते चलें कि अमरेश सिंह के परिवार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 मई की रात करीब 9 बजे अमरेश सिंह चिरैयाकोट क्षेत्र से एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार अमन सिंह ने उनकी गाड़ी रोक ली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि उस समय अमरेश सिंह स्वयं वाहन चला रहे थे और उनके पास कोई असलहा नहीं था। कार में उनके कुछ रिश्तेदार और मित्र भी मौजूद थे। हमलावरों ने लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ बैठे अन्य लोगों को गोलियां छूते हुए निकल गईं। घटना के बाद मौजूद लोगों ने घायल अमरेश सिंह को तत्काल वेदांत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। परिवार का कहना है कि अब तक एक गोली उनके शरीर से नहीं निकाली जा सकी है। इधर, मुख्य आरोपी अमन सिंह की बिहार में शराब के साथ गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि जब घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुई थी, तब आरोपी बिहार तक कैसे पहुंच गया। इसे लेकर मऊ पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

द्वारका विधानसभा को मिली ₹100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली/एनसीआर आज माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी द्वारा लगभग ₹100 करोड़ की जनहित विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “विकसित दिल्ली” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में सड़क, सीवर, ड्रेनेज, पार्क सौंदर्यीकरण, चौपाल नवीनीकरण एवं बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के कार्य किए जाएंगे।

इन विकास कार्यों से द्वारका विधानसभा में मूलभूत सुविधाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर माननीया सांसद श्रीमती Kamaljeet Sehrawat जी, निगम पार्षद श्री Narender Girsa – पार्षद, वार्ड 119 मंगलापुरी जी, नजफगढ़ जिला पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एसडीआईईटी में सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

प्रबंधन अध्ययन विभाग, SDIET द्वारा बीबी ए, एफएसबी एंड डिजिटल मार्केटिंग के सेकंड एवं थर्ड ईयर के विद्यार्थियों हेतु आयोजित सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं पेशेवर कौशल विकास को समर्पित रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत अल्फा माइंड्स के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यावहारिक एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान कम्युनिकेशन स्किल्स, सेल्फ इंट्रोडक्शन, सीवी बिल्डिंग, इंटरव्यू प्रिपरेशन, ग्रुप डिस्कशन, प्रोफेशनल एटीकेट तथा प्लेसमेंट रेडीनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया गया।
पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी आत्मविश्वास क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं पेशेवर दृष्टिकोण को निखारने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस पहल ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट संस्कृति को समझने तथा रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
संस्थान के प्राचार्य Dr. Shailendra Tyagi ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास एवं पेशेवर व्यवहार भी सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रबंधन अध्ययन विभागाध्यक्ष Dr. Manpreet Kaur ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, सकारात्मक सोच एवं पेशेवर दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने एवं स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विभाग की ओर से विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही, अल्फा माइंड्स के प्रशिक्षकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन “सॉफ्ट स्किल्स से सशक्त भविष्य की ओर” संदेश के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं पेशेवर उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया।