आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत || आजमगढ़ के थाना तहबरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आटो सहित पकड़कर उसके कब्जे से 12 पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ किशुनदासपुर अंडरपास के पास बैंक चेकिंग और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि निजामाबाद की तरफ से आ रहे एक आटो में अवैध सामान हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने सरदहां चौहान बस्ती मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आटो चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज साव पुत्र रामप्रताप साव निवासी शाहपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर हाल पता गांधी रोड राउरकेला, उड़ीसा बताया। क्षेत्राधिकारी सगड़ी/बूढ़नपुर अनिल कुमार वर्मा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आटो से 12 पैकेटों में 25 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा खरीदकर गोरखपुर में फुटकर बिक्री करता था और इसी से परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तहबरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है
संवाददाता भगवान सहाय साहीवाल जयपुर। के.सी.जेड. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर मार्ग, सी-स्कीम में विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक “आंखें बंद, दिमाग चालू – पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव रजनीकांत पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्गो सांस्कृतिक संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा का ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें स्पर्श के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं को पहचानने की चुनौती दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समझ, एकाग्रता और पहचान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मानसिक क्षमता, एकाग्रता तथा स्पर्श आधारित पहचान कौशल का विकास करना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने सही पहचान करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस रचनात्मक और अनोखी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में विद्यालय सचिव रजनीकांत पटेल द्वारा “कौन बनेगा भाग्यशाली” लक्की पर्ची निकाली गई, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए।
आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ की ओर से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। सहायक निदेशक (सेवा0) राममूर्ति ने बताया कि सऊदी अरब में स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्निशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर समेत कई तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्लम्बर, टेक्निशियन, फैब्रिकेशन एवं स्ट्रक्चरल वेल्डर जैसे ट्रेड में आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
भगवान सहाय सहवाल जयपुर/राजस्थान एस.के. जैन फिल्म प्रोडक्शन की ओर से महावीर मार्ग, सी-स्कीम स्थित के.सी.जेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को “पिता का कर्तव्य” विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर सुनील जैन ने बताया कि फिल्म में यह दर्शाया गया है कि एक पिता किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। फिल्म प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी भावुक होने के साथ-साथ प्रेरित भी नजर आए। उन्होंने फिल्म के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों, जिम्मेदारियों और माता-पिता के त्याग का महत्वपूर्ण संदेश ग्रहण किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने माता-पिता के त्याग और समर्पण को समझना चाहिए तथा उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को जीवन में कर्तव्यनिष्ठ बनने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों से फिल्म से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के सचिव रजनीकांत पटेल द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, फिल्म के डायरेक्टर सुनील जैन को मोती की माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
संवाददाता भगवान सहाय सहवाल जयपुर / राजस्थान पोती कोस्तुकी के जन्मदिवस पर हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ, 51 परिंडे वितरित, बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति की ओर से संस्थापक अमरनाथ जी के निर्देशन में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पानीपेच परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की प्रतियां भी वितरित की गईं। समाजसेवी सुनील जैन ने अपनी पोती कोस्तुकी के जन्मदिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा कार्य करते हुए मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को 51 परिंडे एवं कटोरे वितरित किए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा पुस्तिकाएं भी भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त कच्ची बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां, पेन, रूलर, रबर, बिस्कुट व चिप्स के पैकेट वितरित किए गए, साथ ही बच्चों को मिट्टी के गुल्लक भी दिए गए। सुनील जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती के जन्मदिवस को खास और यादगार बनाने के उद्देश्य से यह पहल की है, जिससे एक ओर पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके और दूसरी ओर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में अखिल समाज सेवा दल के महासचिव विनोद नायक ने कहा कि कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए संसाधनों की अत्यंत आवश्यकता होती है। ऐसे सेवा कार्य न केवल उनकी सहायता करते हैं, बल्कि समाज मेसकारात्मक संदेश भी प्रसारित करते हैं।
अंत में सुनील जैन ने हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका नियमित पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आत्म विश्वास और मानसिक शांति प्रदान करता है कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर प्रमुखजन कमल किशोर अग्रवाल नांगल वाले नमकीन भंडार चांदपोल हनुमान जी मंदिर से जुड़े सौरभ शर्मा हरीश गुर्जर, विजय, सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की अजमतगढ़ नगर पंचायत एक बार फिर गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। नगर पंचायत के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी (EO) और अन्य कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में अभिषेक कुमार रॉय द्वारा लोकायुक्त को विस्तृत शिकायत दी गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।
शिकायत का विवरण
शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार रॉय, जो कि आजमगढ़ के निवासी हैं, ने उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एवं उप लोकायुक्त अधिनियम 1975 के तहत यह परिवाद दाखिल किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अजमतगढ़ में लंबे समय से नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
नियमित बैठकों का न होना
शिकायत में कहा गया है कि नगर पालिका अधिनियम के अनुसार हर महीने बोर्ड बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। लेकिन अजमतगढ़ नगर पंचायत में कई महीनों से कोई बैठक नहीं बुलाई गई। इससे पारदर्शिता और जनहित प्रभावित हुआ है और बोर्ड सदस्यों की भूमिका सीमित हो गई है।
सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग
एक गंभीर आरोप यह भी है कि नगर पंचायत के अधिकारी सरकारी तेल का उपयोग निजी वाहनों में कर रहे हैं। कागजों में यह तेल सफाई मशीनों और वाहनों के नाम पर दिखाया जाता है, जबकि वास्तव में इसका उपयोग व्यक्तिगत कामों में किया जा रहा है।
एमआरएफ सेंटर बना शोपीस
नगर पंचायत द्वारा करीब 33.67 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर और उसमें लगाई गई लाखों की मशीनें बंद पड़ी हैं। शिकायत के अनुसार यह सेंटर सिर्फ कागजों तक सीमित है और कचरे का निस्तारण खुले में किया जा रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है।
सरकारी सामान की हेराफेरी
शिकायत में आरोप है कि वर्षों से रखी गई सरकारी सामग्री जैसे सोलर पैनल, बैटरी, LED लाइट, फर्नीचर आदि को बिना उचित प्रक्रिया के बेच दिया गया। इससे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और धन उगाही की आशंका जताई गई है।
फर्जी भर्ती और वेतन घोटाला
नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के नाम पर फर्जी कर्मचारियों को जोड़कर वेतन निकाले जाने का भी आरोप है। शिकायत में बताया गया कि करीब 20 से ज्यादा फर्जी नामों पर वेतन निकाला गया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों से जबरन वेतन का हिस्सा वापस लेने का भी आरोप लगाया गया है।
एक खास मामला “लकी” नामक छात्र का भी सामने आया है, जो स्कूल में पढ़ाई करता रहा, लेकिन नगर पंचायत में उसकी फर्जी उपस्थिति दिखाकर वेतन निकाला गया।
सरकारी वाहनों की बदहाली
नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए मोबाइल टॉयलेट, टैंकर और अन्य वाहन खराब हालत में पड़े हैं। इनका कोई रखरखाव नहीं किया गया, जिससे करोड़ों की सरकारी संपत्ति बर्बाद हो रही है।
राजस्व में अनियमितता
टैंकर शुल्क, जेसीबी शुल्क और अन्य सेवाओं से प्राप्त धनराशि को नगर निधि में जमा न कर निजी स्तर पर वसूली करने का आरोप भी लगाया गया है। इससे नगर पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
पोखरियों की नीलामी में गड़बड़ी
शिकायत में कहा गया है कि पोखरियों की नीलामी नियमों के अनुसार नहीं की गई। निर्धारित 50% राशि जमा कराए बिना ही नीलामी अधिकार दे दिए गए, जिससे राजस्व हानि और पक्षपात की आशंका बढ़ गई है।
निजी लाभ के लिए सरकारी धन का उपयोग
अधिशासी अधिकारी पर अपने निजी ड्राइवर का वेतन नगर पंचायत से दिलाने का आरोप है। यह नियुक्ति किसी भी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत नहीं की गई, बल्कि व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया।
सामुदायिक संपत्तियों की उपेक्षा
सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत के अधीन आए सामुदायिक शौचालय को भी लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। यह जनहित के प्रति लापरवाही का उदाहरण माना जा रहा है।
बीमा और सुरक्षा नियमों की अनदेखी
नगर पंचायत के कई वाहन बिना बीमा के संचालित किए जा रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। किसी दुर्घटना की स्थिति में इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लोकायुक्त से कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि नगर पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
अजमतगढ़ नगर पंचायत पर लगे ये आरोप न केवल प्रशासनिक लापरवाही बल्कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह मामला पूरे प्रदेश में स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर सकता है। अब देखना होगा कि लोकायुक्त इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के 8 को गंभीर दृष्टता पूर्ण रूप से सिद्ध पाया जिसमें मुबारकपुर चिकित्सक सभा समीम को हटा दिया गया है नगर पालिका अधिनियम की कार्यवाही करते हुए धारा 1916/48 के तहत धारा लगाई गई आज़मगढ़ के जिलाधिकरी के आधार और जांच की जानकारी अलग-अलग जांच कर अपनी प्रस्तुति की गई आधार के प्रति शासन प्रशसन है, 3 जुलाई 2024 उनको नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों का नोटिस जारी किया गया था डॉक्टर सभा समीम ने अपना जवाब 2 अगस्त 2024 को प्रस्तुत किया गया था जिसमें ऊपर जिलाधिकारियों ने और मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त समितियों ने अलग-अलग विभीन्न तारिकों से जांच किये थे, 20 जुलाई 2025 को जिलाधिकरी अपनी परीक्षा के लिए आधारहीन बताते हैं 8 अरोपियों को पूरी तरह से कार्यवाही की गई, इस दौरन पुलिस प्रशासन के न्याय के तहद कार्यवाही 14अगस्त, 13 अक्टूबर तथा 6 नवंबर 2025 को सुनवाई भी कीये | जिलााधिकारी के आधार पर राज्यपाल की स्वकृति से उनको पद से बर्खास्त करने का निर्णय ले लिया गया था क्योंकि वह किसी भी तारीख को ऊपरस्थित नहीं होती थी|
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में हुई दुखद घटना के बाद सरकार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत पांडव कुमार के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया गया।
परिवार के दुख में सरकार खड़ी
संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल के अनुसार, परिवार के साथ खड़े होते हुए कहा गया कि एक बेटे का असमय निधन माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा
सरकार ने स्पष्ट किया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश
वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों को कठोरतम दंड मिल सके।
क्षेत्रीयता के आधार पर हिंसा बर्दाश्त नहीं
सरकार ने यह भी कहा कि दिल्ली में रहने वाला हर व्यक्ति दिल्लीवासी है और क्षेत्रीयता के आधार पर किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आजमगढ़/ उत्तर प्रदेश संवाददाता-शुभम कुमार रावत पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, आरोपियों की तलाश जारी जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में एक विवाह समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी शुरू हो गई। इस घटना में आमिर चंद्र साहनी पुत्र मिठाईलाल उम्र 26 साल की मौत हो गई, वहीं राजकुमार साहनी पुत्र परशुराम, अभिलाष साहनी पुत्र प्रहलाद, साहिल यादव पुत्र तारकेश्वर निवासी ग्राम बेलसरी(चेनपुर)पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी और थाना प्रभारी जीयनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फरीदाबाद: सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को “वैल्यू योर वर्च्यूज़” कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान ध्यान कक्ष (Dhyan Kaksh) — विश्व के पहले समभाव-समदृष्टि के स्कूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता तथा सतयुग के गुणों को विकसित कर भाव-स्वभाव परिवर्तन की क्रांति को सशक्त बनाकर आगे बढ़ाना है। इस ओलंपियाड में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 670 से अधिक प्रयास दर्ज किए गए, जो छात्रों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा स्तर पर सुचारू रूप से किया गया, जिसमें सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी चरण के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अगस्त माह में आयोजित द्वितीय चरण के लिए पात्र होंगे।