फरीदाबाद। हरियाणा के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आज फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर सुनील गुलाटी के निवास पर आयोजित लंच मीटिंग का रहा, जहां मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी श्री एच.एस. बंगा (चेयरमैन, विक्टोरा ग्रुप), एस.एस. मान (चेयरमैन, मान वेंचर ग्रुप), एस.के. जैन (चेयरमैन, इंडो ऑटो ग्रुप), IIAF के प्रधान प्रमोद राणा, वैष्णव ग्रुप के चेयरमैन वी.जी. अग्रवाल, फरीदाबाद हरियाणा स्टील मोंगर के चेयरमैन योगेश गुप्ता तथा अन्य गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान सभी ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology (SDIET), फरीदाबाद के प्रबंधन अध्ययन विभाग के अंतर्गत संचालित समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “इंडस्ट्री रेडीनेस” विषय पर एक ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन 1 अप्रैल को किया गया।
इस सत्र की मुख्य वक्ता VijayShri Attri रहीं, जो एक प्रतिष्ठित वकील, POSH-POCSO-DEI विशेषज्ञ, External Member POSH ICC, लर्निंग एंड डेवलपमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, NLP कोच एवं मेंटल हेल्थ प्रमोटर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं, कार्यस्थल की नैतिकता, संचार कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा निरंतर सीखने के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और इंडस्ट्री की वास्तविक अपेक्षाओं व करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास से सशक्त बनाते हैं। वहीं, प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने अपने संदेश में कहा कि विभाग विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के सत्र उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थ टेक्निकल क्लब, प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. स्नेहा शर्मा, संयोजक, समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी के सहयोग की सराहना की।
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। मंदिर प्रांगण ‘जय बजरंग बली’ व ‘जय वीर हनुमान’ जैसे जयकारों से गुंजामय हो गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी,
मंदिर को जहां भव्य रुप में सजाया गया वहीं हनुमान जी की मूर्ति को भी विशेष रुप से तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही भक्तजनों का मंदिर में आना शुरु हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की और उनसे आर्शीवाद लिया। श्री भाटिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, हनुमान जी को अपना मित्र मानते थे परंतु हनुमान जी सदैव उन्हें प्रभु कहकर पुकारते थे और उनकी सच्चे हृदय से सेवा करते थे। भगवान राम के प्रति हनुमान जी का स्नेह और श्रद्धा वर्षाे से एक मिसाल बनी हुई है, यही कारण है कि जहां भगवान श्रीराम की पूजा होती है वहीं हनुमान जी की भी पूजा होती है। उन्होंने कहा कि संकट मोचक हनुमान जी का जन्मदिन आज पूरे शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और जो कोई सच्चे हृदय से उनकी पूजा करता है, वे उनके सभी दुख-दर्द दूर कर देते है। इस मौके पर रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर भरत कपूर रविंद्र गुलाटी आशीष भाटिया आशीष शर्मा आशीष अरोड़ा अजय शर्मा अमित नरूला सचिन भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
₹10 में मिलेगा भरपेट भोजन! मंडी में किया किसान अटल कैंटीन का शुभारंभ, फरीदाबाद (तिगांव) के विधायक और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज पूरे एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘अटल किसान कैंटीन’ का भी शुभारंभ किया।
हरियाणा सरकार के खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज अचानक अनाज मंडी पहुंचे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को अनाज की खरीद और उठान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
दौरे की सबसे खास बात रही ‘अटल किसान कैंटीन’ का उद्घाटन। अब मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। मंत्री ने खुद कैंटीन की व्यवस्था देखी और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अन्नदाता को मंडी में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। “हमारी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। अटल कैंटीन के जरिए हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दूर-दराज से आने वाले किसान को सस्ता और शुद्ध खाना मिले। मंडी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फरीदाबाद: AISDST 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का पहला दिन 19 मार्च 2026 को सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सतत विकास एवं रणनीतिक परिवर्तन में योगदान पर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजीव कुमार, कुलपति जे.सी. बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी YMCA उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. वीरेश दत्ता सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अपने संबोधन में प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सतत विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को AI का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, प्रो. वीरेश दत्ता ने कहा कि वर्तमान समय में AI परिवर्तन का प्रमुख आधार बन चुका है और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त करें।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने AI आधारित नवाचार, वैश्विक रणनीति और पब्लिक सिस्टम्स में इसके उपयोग से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को तकनीकी सत्रों और शोध-पत्र प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
सम्मेलन का पहला दिन ज्ञान, नवाचार और शोध के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार होने और सतत विकास की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
नूरपुर:बिजनौर/फरीदाबाद,17 मार्च। महात्मा विदुर की धरती पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र का भव्य और विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। चांदपुर मार्ग पर सूर्यांश वेकेंट हाल के खचाखच भरे सभागार में पत्रकारिता चुनौती एवं समाधान’ विषय पर केंद्रित पर आयोजित हुआ।प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण एल.वेकेंटश्वर लू, जिलाधिकारी जसजीत कौर,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एल वेकेटश्वर लू ने संगठन की अपने मुख्य संबोधन से पूर्व ग्राम्य गौरव पुस्तिका का विमोचन किया। इसके उपरांत अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पत्रकार की कलम को धारदार होना चाहिए। उन्होंने कहा देश और राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरुओं की शक्ति है। ईश्वरीय शक्ति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा पत्रकारिता में बहुत सारी चुनौतियां हैं। कुछ दुष्ट लोग समाज को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा न्याय ही धर्म की आत्मा है। धर्म की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना ही आपका धर्म है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से सच्चाई और निष्पक्षता से भारत को विकसित बनाने में अपनी लेखनी का इस्तेमाल करने की अपेक्षा करते हुए युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रखने के लिए कदम बढ़ाने होंगे।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है।मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को चलाने में अहम भूमिका है। उन्होने का जनपद में उन्हें मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। स्वामी महंत मधुसूदन ने अपने शुभाशीष वचनों में कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है। इस शक्ति से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने और राष्ट्र को सही मार्ग प्रशस्त करने में मीडिया का योगदान अहम है। राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संचार क्रांति से सोशल मीडिया तक पर विस्तार से प्रकाश डाला। चांदपुर के सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में पत्रकार गणेश चतुर्थी के बलिदान को याद दिलाते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की धुरी थे। उन्होंने पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलते हुए पत्रकारिता की गरिमा को कायम रखने का आव्हान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में देश की स्वाधीनता में पत्रकारिता का अहम योगदान बताते हुए आज की पत्रकारिता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सजग पत्रकारिता एक चुनौती बन गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन डा.नरेशपाल सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्विवेदी के अलावा 11 राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का सफल संचालन जिलाध्यक्ष डा.भानुप्रकाश वर्मा व जिला महामंत्री जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सफलतम कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह जी राम नरेश चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी डॉक्टर नरेश पाल सिंह संगठन सचिव, नागेश्वर सिंह बीवी गौर, जेपी गोविंद राव, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरी, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रोहिताश वर्मा राम सुंदर यादव। प्रांतीय अधिवेशन में हरियाणा कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे। जिला अध्यक्षों में देवबक्श वर्मा बीवी उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, इंद्रपाल सिंह, विवेक मिश्रा, अनिल पाण्डेय, पांचाल आलोक तनेजा विजय राघव, अनिल गोविंल, इंद्रपाल पांचाल, विष्णु सिकरवार, बृजभूषण उपाध्याय, कन्हैयालाल यादव, पवन शर्मा, मुजफ्फर नगर संजय राठी, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के एलुमनाई सेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से बी.टेक. सीएसई छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक एलुमनाई एक्सपर्ट सेशन का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा आधुनिक तकनीकी परिदृश्य में डेटा इंजीनियरिंग की बदलती भूमिका के बारे में उनकी समझ को बढ़ाना था। कार्यक्रम के संसाधन वक्ता श्री अभिषेक कुमार, सीनियर डेटा इंजीनियर (L3), ग्रेऑरेंज, गुरुग्राम एवं एसडीआईईटी के पूर्व छात्र (बैच 2014–18) थे। उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए डेटा इंजीनियरिंग के उभरते उद्योग रुझानों तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर एसडीआईईटी के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईएसी द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल युग में डेटा इंजीनियरिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर समाज की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री श्रीष गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान में प्रचलित नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, जिससे वे कॉर्पोरेट जगत में बेहतर स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और सहयोग की भावना का विकास करना चाहिए, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम की सफलता में सुश्री अमिता गौतम, कन्वीनर (IAC) तथा सुश्री निकिता नारंग, आईएसी सदस्य का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो पाया। उनकी उत्कृष्ट समन्वय क्षमता, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की सभी ने सराहना की। विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और संवादात्मक बन गया। कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स ने भी सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग को निरंतर बढ़ावा दे रहा है, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक अनुभव की समझ भी प्राप्त हो सके।
सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा समर्थ टेक्निकल क्लब द्वारा 12 मार्च 2026 को बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए “Sales Promotion and Personal Selling” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव सिंधवानी, चेयरपर्सन (डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एवं डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस स्टडीज), जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA, फरीदाबाद उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेल्स प्रमोशन और पर्सनल सेलिंग की आधुनिक रणनीतियों, उपभोक्ता व्यवहार को समझने के तरीकों तथा मार्केटिंग के बदलते परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक माहौल में प्रभावी संचार, ग्राहक संबंध निर्माण और नवाचारपूर्ण मार्केटिंग तकनीकों का विशेष महत्व है।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव से भी जोड़ते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में सहायता मिलती है। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को विषय की गहराई को समझने और व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान इवेंट कन्वीनर, को-कन्वीनर तथा समर्थ टेक्निकल क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मैनेजमेंट विभाग के सभी संकाय सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. स्नेहा शर्मा, कन्वीनर – समर्थ टेक्निकल क्लब, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा दिए गए वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता, प्रबंधन, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
फरीदाबाद, 12 मार्च 2026। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (IIAF) द्वारा एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के सहयोग से IMT फरीदाबाद स्थित विक्टुरा ऑटो में उद्योगपतियों और निर्यातकों के लिए एक नेटवर्किंग एवं क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को निर्यात से संबंधित नई नीतियों, सरकारी योजनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों की जानकारी देना और उद्योगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का संयोजन आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार और उद्योगों के बीच निरंतर संवाद से एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि IIAF हमेशा उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
महानिदेशालय विदेशी व्यापार (DGFT) के उप निदेशक हेमंत कुमार ने निर्यात से संबंधित नई नीतियों और प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब उद्योगों को आयात के समय तुरंत इंपोर्ट ड्यूटी जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। एक विशेष सर्टिफिकेट के आधार पर उद्योग लगभग छह वर्षों तक इंपोर्ट ड्यूटी जमा किए बिना कच्चा माल आयात कर सकते हैं, बशर्ते निर्धारित अवधि में उसके बदले निर्यात किया जाए। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों को Import Export Code (IEC), DGFT पोर्टल की सुविधाओं तथा निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए फॉरेन ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत कई उत्पादों पर आयात और निर्यात शुल्क लगभग शून्य हो गया है, जिससे भारतीय उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।
इस अवसर पर जिला एमएसएमई केंद्र फरीदाबाद के उप निदेशक रामनदीप ने हरियाणा सरकार द्वारा एमएसएमई और निर्यातकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है, जिससे उद्योगों को निर्यात बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के प्रतिनिधियों सारंग खन्ना, बिनवंत सिंह तथा राजन धीमन (GIFT Cell) ने राज्य सरकार की प्रमुख औद्योगिक पहलों, RAMP कार्यक्रम तथा MSMEs को बाजार से जोड़ने और नियामकीय सहायता प्रदान करने की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी साझा की।
ECGC की ब्रांच मैनेजर प्रियंका ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध क्रेडिट रिस्क इंश्योरेंस तथा वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाएँ विदेशी खरीदारों द्वारा भुगतान न होने तथा अन्य व्यापारिक जोखिमों से निर्यातकों को सुरक्षा प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओपन हाउस इंटरैक्शन में उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव अधिकारियों के साथ साझा किए और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की।
इस अवसर पर आईआईएएफ की जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय अभरोल, जॉइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, ट्रेज़रार देवेंद्र गोयल, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एच.एस. शेखो, वाइस प्रेजिडेंट वी.पी. गोयल, चेयरमैन डी.पी. यादव, वी.पी. दलाल, ब्लॉक लीडर पनीत गुप्ता, अमित खन्ना, अजय लोकोटिया सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।
माधव नगर। आज राष्ट्रीय सेविका समिति, उमा शाखा ने माधव नगर में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं और बच्चे बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत: समारोह की शुरुआत सुबह दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुई। समिति की वरिष्ठ सदस्याओं ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन महिलाओं के योगदान और समाज में उनकी भागीदारी को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है। मुख्य वक्ताओं का क्रम और उनके वक्तव्य:
1. ममता रावत जी ममता रावत जी ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और पेशेवर जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने कौशल और शिक्षा से समाज में बदलाव लाएँ।
2. पद्मा नेगी जी पद्मा नेगी जी ने महिला शिक्षा और बच्चों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया। उनका कहना था कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत हथियार है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे खुद पढ़ें और बेटियों को भी शिक्षा के अवसर दें।
3. चंपा जी चंपा जी ने महिलाओं में समान अधिकार और आत्म-सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में अपनी राय खुले रूप से रखें और किसी भी प्रकार के अन्याय या भेदभाव के खिलाफ खड़ी हों।
4. सत्या जी सत्या जी ने महिला सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की देखभाल तक सीमित न रहें, बल्कि सुरक्षा, न्याय और सामाजिक जिम्मेदारी में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समस्याओं का साहसपूर्वक सामना करने की अपील की।
5. रेणु जी रेणु जी ने मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होने पर महिलाएं जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
6. पिंकी जी पिंकी जी ने सामूहिक प्रयास और समाज सेवा का महत्व बताया। उनका कहना था कि महिलाएं मिलकर कार्य करें तो समाज में बदलाव जल्दी और प्रभावशाली रूप से संभव है। उन्होंने महिलाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
7. दीपांशी अरोड़ा दीपांशी अरोड़ा ने महिला नेतृत्व और करियर विकास पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने हर महिला में छिपी नेतृत्व क्षमता को पहचानने और विकसित करने पर जोर दिया।
8. दीपाली जी दीपाली जी ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी और सृजनात्मकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ महिलाओं और बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपने बच्चों को भी इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
9. भूमिका जी भूमिका जी ने महिला स्वास्थ्य, पोषण और समाज सेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत शरीर ही महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की शक्ति देता है। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर विशेष ध्यान देने को कहा।
10. सोनाली जी सोनाली जी ने महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला का सशक्त होना समाज की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे समाज में बदलाव लाने और दूसरों की मदद करने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की प्रतियोगिताएँ: वक्ताओं के भाषणों के बाद महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के लिए चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी उपस्थित लोगों ने उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में होली मिलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण और सहयोग का संदेश साझा किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्मृति चिन्ह और हल्का जलपान प्रदान किया गया।